चित्तौड़गढ़। भागीरथ जयंती के पावन अवसर पर ओड महासभा राजस्थान जिला चित्तौड़गढ़ द्वारा श्री सांवलिया जी राजकीय सामान्य चिकित्सालय, चित्तौड़गढ़ में प्रथम रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में समाजजनों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 36 यूनिट रक्तदान कर मानव सेवा का प्रेरणादायी संदेश दिया।
कार्यक्रम का आयोजन ओड महासभा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष प्रेम ओड रामदेवरा के निर्देशानुसार जिला चित्तौड़गढ़ टीम द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भागीरथ महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नारूलाल ओड, प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामलाल ओड, प्रदेश मंत्री मदनलाल ओड, प्रदेश मंत्री कैलाश ओड, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दुर्गेश ओड एवं किशन ओड, जयपाल ओड, मोती लाल ओड, गोपाल ओड, गोविन्द ओड, जगदीश ओड, राधेश्याम ओड, मुकेश ओड, विनोद, नानालाल, कन्हैयालाल, किशन ओड, सुनील ओड, किशन ओड, हीरालाल ओड, किरण ओड, देवीलाल ओड, रतन ओड, भेरू ओड, किशन ओड रावतभाटा, कमलेश ओड, सरपंच रामलाल ओड सहित कई समाजजन उपस्थित रहे। पहली बार आयोजित इस शिविर में ग्रामीण सहित शहर के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
ओड महासभा राजस्थान जिला चित्तौड़गढ़ की ओर से सभी रक्तदाताओं, सहयोगकर्ताओं एवं चिकित्सालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं समाजसेवा के कार्यक्रम लगातार आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।