चित्तौड़गढ़। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के तहत देवस्थान विभाग निर्देशानुसार विभाग की ओर से संचालित वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को रेल एवं हवाई मार्ग से धार्मिक स्थलों की यात्रा कराने के लिए बुधवार को जिला कलक्टर डॉक्टर की उपस्थिति में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (DOIT) में लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न की गई।
जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने बताया कि कुल 2781 आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें से वैधानिक प्रक्रिया के तहत कुल 1230 यात्रियों का चयन किया गया है, जिनमें से 134 यात्री हवाई जहाज से तथा 1096 यात्री रेल द्वारा तीर्थ यात्रा पर जाएंगे।
जिला कलक्टर ने बताया कि चयनित यात्रियों के प्रतीक्षा सूची एवं अतिरिक्त प्रतीक्षा सूची भी तैयार की गई है। सभी चयनित यात्रियों को विभाग की ओर से SMS के माध्यम से सूचना उपलब्ध करा दी जाएगी।
लॉटरी प्रक्रिया के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ताराचंद गुप्ता, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उपनिदेशक प्रवीण जैन, पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक विवेक जोशी, देवस्थान विभाग के तोसीफ रजा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।