BREAKING NEWS
मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<     मंडलेश्वर पुल पर मिली थी लावारिस कार, दो दिन.. <<     KHABAR : रसायन छोड़ा, प्राकृतिक खेती अपनाई, अब लागत.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अचानक बदला मौसम, झमाझम बारिश से.. <<     KHABAR : इंदौर में नकली शराब फैक्ट्री पर आबकारी का.. <<     जुलूस के दौरान हवा में बम से उड़ाई गाड़ी, 40 फीट.. <<     शाजापुर में एनएसयूआई का बड़ा.. <<     तराना में मानसून की पहली जोरदार बारिश, जमकर.. <<     कसरावद में मोहर्रम पर ‘शहादत नामा’.. <<     NEWS : डीएसटी एवं पारसोली थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     मोहर्रम से पहले उज्जैन पुलिस का फ्लैग मार्च,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 14, 2023, 8:01 pm
NEWS : जिला स्तरीय सीएलजी सदस्यों से पुलिस का सुझाव हेतु संवाद कार्यक्रम आयोजित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौडगढ़ । वर्ष 2030 में पुलिस के क्षेत्र में परिवर्तन के लिए दस्तावेज निर्माण हेतु राजस्थान विजन दस्तावेज-2030 के तहत पुलिस विभाग का हितधारक परामर्श व सुझाव कार्यक्रम गुरुवार को पुलिस लाईन के अन्वेषण भवन में आयोजित हुआ। जिले के सभी सीएलजी सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ। सभी सदस्यों ने पुलिस में बदलाव के लिए दिए अपने सुझाव।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि राजस्थान को प्रदेश का अग्रणी राज्य बनाने हेतू राज्य सरकार प्रयास कर रही है। जिसमे पुलिस विभाग सहित सभी राजकीय विभागों के हितधारकों से परमार्थ व सुझाव चाहे गए है। वर्ष 2030 में आमजन राजस्थान पुलिस को किस स्तर का देखना चाहते है, उसका स्वरूप कैसा हो, उसकी बेहतरी के लिए क्या प्रयास किये जायें? इसके लिए जिले के सीएलजी सदस्यों से सुझाव आमंत्रित किये गए है। 
एसपी ने कहा कि पुलिसिंग में बदलाव के लिए पूरे समाज से सुझाव लिए जाएं यह सम्भव नही, इसलिए पुलिस विभाग के सहयोग के लिये सीएलजी, शांति समिति, सुरक्षा सखी, पुलिस मित्र, ग्राम रक्षक आदि संगठन बनाये गए है। सीएलजी की उक्त बैठक में वर्ष 2030 तक पुलिस विभाग में क्या अहम बदलाव किए जा सकते है, जिससे आमजन में पुलिस सुविधाओं का विस्तार हो, इसका विशेष ध्यान रखते हुए दस्तावेज तैयार किये जायेंगे।
जिला स्तरीय सीएलजी सदस्यों की बैठक में एसपी दुष्यंत ने कहा कि सीएलजी संगठन में ऐसे व्यक्तियों को जोड़ा जाता है, जिनका राजनीतिक से जुड़ाव न होकर समाज के विभिन्न वर्गों में प्रभाव हो, अपने वर्ग में अच्छी पकड़ हो। सीएलजी संगठन जनता को पुलिस से जोड़ने के लिए उनके बीच सेतु का काम करता है। उन्होंने सदस्यों को समाज को पुलिस की कार्यशैली के बारे में अवगत कराने हेतु कहा और जरूरत पड़ने पर समाज के तबके पर नियंत्रण करने एवं शासन व प्रशासन की मदद करने के लिए आगे रहने हेतु कहा। सीएलजी के सभी सदस्यों ने अपने सुझाव भौतिक रूप से पत्र में भरे।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बुगलाल मीना, डीएसपी चित्तौड़गढ़ करण सिंह, पुलिस निरीक्षक गजेन्द्रसिंह नरुका, आरआई कृष्ण चंद्र सहित जिले के समस्त सीएलजी सदस्य उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE