नीमच। शहर की प्रतिभाशाली छात्रा प्रतीति बंसल ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही दोनों ग्रुप (Both Groups) उत्तीर्ण कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। प्रतीति, राजेश बंसल (भटकन) की पुत्री हैं।
प्रतीति ने परीक्षा में कुल 327 अंक प्राप्त किए, जिसमें कॉस्टिंग विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 86 अंक हासिल किए। उनकी इस उपलब्धि ने परिवार, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों को गौरवान्वित किया है।
विशेष बात यह है कि प्रतीति ने इससे पूर्व कक्षा 12वीं के बाद सीए फाउंडेशन परीक्षा भी प्रथम प्रयास में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की थी। लगातार दो महत्वपूर्ण परीक्षाओं में प्रथम प्रयास में सफलता प्राप्त कर उन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया है।
प्रतीति की इस उपलब्धि पर परिवारजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी सफलता नगर के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी है।