चित्तौड़गढ़। अंतर्राष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस के उपलक्ष में गुरुवार को सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, एंटी नारोटिक्स टॉस्क फॉर्स द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस का आयोजन हुआ। इस अवसर पर शहर में जन जागरूकता रैली निकाली गई।
मीडिया प्रभारी अमित कुमार चेचानी ने बताया कि गुरुवार को प्रातः 10 बजे चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्टर डॉ. मंजू ने जनजागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर गफ्फार पठान अध्यक्ष, सुख सेवा संस्थान, जितेंद्र गढ़वाल उप निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग चित्तौड़गढ़, संदीप चौधरी, एंटी नारोटिक्स टॉस्क फॉर्स रैली उपस्थित रहे।
इस अवसर पर नशा विरोधी जागरूकता का संदेश देती रैली को शहर के विभिन्न मार्गों से निकाला गया जिसमें सुख सेवा संस्थान नशा मुक्ति व पुनर्वास केंद्र के वाहन भी साथ नर्सिंग ट्रेनिंग स्टॉफ भी शामिल रहा। रैली के दौरान नशा विरोधी स्लोगन की तख्तियां और नारे का भी उद्घोष किया गया।
जिला कलेक्टर ने इस अवसर पर कहा कि नशा इंसान के शरीर का ही नहीं बल्कि पूरे समाज व देश का दुश्मन है। इसलिए बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए हमें हर संभव प्रयास करने होंगे।
संस्थान अध्यक्ष गफ्फार पठान ने कहा कि नशे की गिरफ्त में आकर व्यक्ति अपराध प्रवृति की ओर बढ़ता है जिससे कई तरह के नुकसान समाज व देश को उठाने पढ़ते है। उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा प्रति वर्ष 26 जून को विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जा रहा है। जितेंद्र गढ़वाल उप निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग चित्तौड़गढ़ ने इस अवसर पर आमजन को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया और भारत नशा मुक्त अभियान से जुड़कर नशा मुक्त भारत बनाने हेतु कहा।
संस्थान सचिव प्रभात शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि सुख सेवा संस्थान नशा मुक्ति केंद्र पिछले 13 सालों से नशा मुक्ति हेतु प्रयासरत है।नशा मुक्ति हेतु संस्थान द्वारा समय-समय पर जन जागरूकता कार्यक्रम चलाकर आमजन को नशा मुक्त समाज - नशामुक्त देश हेतु प्रयास करता रहा है और आगे भी करता रहेगा। इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ मंजू द्वारा सुख सेवा संस्थान द्वारा नशा विरोधी जागरूकता के पोस्टर और टी-शर्ट का विमोचन भी किया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ और सुख सेवा संस्थान के काउंसलर जितेंद्र तोमर, विनय पालीवाल, चौन सिंह भाटी, कन्हैया लाल, गोविंद, बिजेंद्र, अजय, शोएब आदि का सहयोग रहा।