शाजापुर। कृषि उपज मंडी समिति शाजापुर द्वारा समस्त कृषक बंधुओं को सूचित किया गया है कि आगामी अवकाशों के कारण मंडी में नीलाम कार्य तीन दिनों तक बंद रहेगा।
मंडी प्रशासन के अनुसार 26 जून 2026 (शुक्रवार) को मोहर्रम, 27 जून 2026 (शनिवार) को बैंक अवकाश तथा 28 जून 2026 (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण कृषि उपज मंडी शाजापुर में नीलामी कार्य संचालित नहीं किया जाएगा।
मंडी समिति ने किसानों से अपील की है कि वे इन तीन दिनों के दौरान अपनी कृषि उपज विक्रय हेतु मंडी में लेकर न आएं, जिससे अनावश्यक असुविधा से बचा जा सके।
कृषकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी उपज की बिक्री के लिए मंडी खुलने के बाद ही मंडी परिसर में पहुंचें।