BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 25, 2026, 2:35 pm
BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की डूंगला थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 5 माह से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी चढ़ा हत्थे, अब सलाखों के पीछे रहेगा विनोद, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 के तहत डूंगला थाना पुलिस ने दुष्कर्म के प्रकरण में पिछले पाँच माह से फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को राजस्थान-गुजरात सीमा से गिरफ्तार किया है।


जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस रेंज उदयपुर द्वारा फरार एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिये चलाए जा रहे ऑपरेशन सुदर्शन चक्र -2 के तहत थानाधिकारी डूंगला मय जाप्ता द्वारा थाना डुंगला पर दर्ज दुष्कर्म के मामले मे पाँच माह से फरार चल रहे ईनामी अभियुक्त विनोद पिता भंवर लाल जाति मेघवाल उम्र 33 साल निवासी देवली थाना डूंगला जिला चित्तौडगढ को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी सकुनत से फरार होकर पहचान छुपाते हुए लगातार स्थान बदलकर उदयपुर, व राजकोट गुजरात में रह रहा था।अभियुक्त विनोद मेघवाल की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय चित्तौडगढ द्वारा 15000 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मुखबिर की सूचना के आधार पर फरार अभियुक्त विनोद मेघवाल उदयपुर से राजकोट गुजरात जा रहा था। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाधिकारी डूंगला शैतान सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा राजस्थान व गुजरात की सीमा पर स्थित रतनपुर बॉर्डर से अभियुक्त को डिटेन कर गिरफ्तार किया गया।


पुलिस टीम- थानाधिकारी शैतान सिंह, एएसआई राजकुमार(साईबर सैल), हैड कानि. ललित कुमार,कानि. जितेन्द्र कुमार। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE