BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 25, 2026, 2:10 pm
KHABAR : पूर्व गृहमंत्री ने मां शारदा के दरबार में की पूजा-अर्चना, मैहर में सीएम पर लगाए आरोप पर बोले-चरित्र हत्या की राजनीति कर रही कांग्रेस, पढे़ खबर 

Share On:-

मैहर। गुरुवार सुबह पूर्व गृहमंत्री और भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा पहुंचे। रेवांचल एक्सप्रेस से सुबह करीब 5ः30 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे त्रिकूट पर्वत स्थित मां शारदा मंदिर पहुंचे और दर्शन किए।


नरोत्तम मिश्रा ने मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की।


कांग्रेस के लगाए आरोपों को बताया निराधार
दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनके परिवार पर लगाए गए जमीन घोटाले तथा पद के दुरुपयोग के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस तरह के आरोप लगाकर राजनीतिक बयानबाजी कर रही है। उनके मुताबिक, इन आरोपों का जवाब भाजपा की ओर से पहले ही तथ्यों के साथ दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही चरित्र हत्या की राजनीति करती आ रही है। दतिया विधानसभा की रिक्त सीट को लेकर पूछे गए सवाल पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह विषय संगठन और पार्टी के स्तर का है। उन्होंने इस पर कोई राजनीतिक टिप्पणी करने से परहेज किया।


मां शारदा मंदिर में दर्शन के दौरान भाजपा नेता अभिषेक पांडे, पारसनाथ तिवारी, शिवम गौतम सहित कई स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE