BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 25, 2026, 2:41 pm
NEWS : डीएसटी एवं पारसोली थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 1900 लीटर अवैध ज्वलनशील पदार्थ जब्त, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला विशेष टीम (डीएसटी) एवं पारसोली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बिछोर क्षेत्र में अवैध रूप से भंडारित 1900 लीटर ज्वलनशील पदार्थ जब्त किया गया। अवैध ज्वलनशील पदार्थ का भंडारण मानव जीवन एवं आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बना हुआ था।


जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में जनसुरक्षा को प्रभावित करने वाली अवैध गतिविधियों तथा मानव जीवन के लिए खतरा उत्पन्न करने वाले अवैध भंडारण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में जिला विशेष टीम (डीएसटी) प्रभारी पुलिस निरीक्षक जोधाराम के निर्देशन में एएसआई सूरज कुमार के नेतृत्व में कांस्टेबल अरविंद, कृष्णकांत, जगदीश, अशोक, वीरेंद्र, रामकेश, सुरेश सुंडा की टीम का गठन किया गया। एएसआई सूरज  को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि चित्तौड़गढ़ कोटा हाईवे रोड पर बीछोर के पास  करनी रिसॉर्ट के सामने गोपाल लखारा पिता मांगी लाल लखारा निवासी बिछोर थाना पारसोली अवैध कार्यवाही करते हुए अवैध ज्वलनशील पदार्थ का भंडारण कर रखा है। पुलिस टीम तुरन्त मौके पर पहुँची जहां अवैध रूप से भंडारण मिला। जिस पर थानाधिकारी ठाकराराम मय टीम एवं रसद विभाग चित्तौड़गढ़ को सूचना दी गई इस पर रसद विभाग द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते कुल 1900 लीटर अवैध ज्वलनशील पदार्थ जब्त कर थाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं  धारा 287 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।


अवैध ज्वलनशील पदार्थ का भंडारण आमजन के जीवन एवं संपत्ति के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करता है। जिला पुलिस आमजन से अपील करती है कि इस प्रकार की किसी भी अवैध गतिविधि अथवा अवैध भंडारण की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE