नीमच। मिशन अंकुर के तहत राज्य स्तर पर सभी प्राथमिक शालाओं में (एफ.एल.एन.) बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान मेले गुरूवार को आयोजित किए गए। मेले का आयोजन कक्षा एक व दो के विद्यार्थियों केलिए 14 सितंबर को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर नीमच जिले की सभी प्राथमिक शालाओं में किया गया। कक्षा एक और दो के बच्चे अपने माता पिता के साथ मेले में उपस्थित हुए। इस मेले में प्रत्येक शाला में बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए 6 स्टॉल बनाए गए। जहां रजिस्ट्रेशन के पश्चात बच्चे को (एफ.एल.एन.) कार्ड प्रदान किये गये और बच्चें अपनी माता या पिता के साथ क्रमशः बौद्धिक विकास, शारीरिक विकास, भाषा विकास, गणित की पूर्व तैयारी और बच्चे के कोना स्टॉल बनाई गई।
जिले के सभी अधिकारियों ने शालाओं में जा कर मेले का जायजा लिया और नन्हे मुन्ने बच्चों की हौसला अफजाई की। इस मौके पर कलेक्टर दिनेश जैन एवं डिप्टी कलेक्टर किरणसिंह आंजना ने नीमच के प्राथमिक विद्यालय मालखेड़ा में जा कर मेले का आयोजन देखा। डिप्टी कलेक्टर किरण आंजना, निपुण प्रोफेशनल अर्पिता शर्मा और एपीसी टीम ने नीमच ब्लॉक के विद्यालयों, जिला शिक्षा अधिकारी सीके शर्मा ने जावद ब्लॉक और डाइट टीम ने मनासा ब्लॉक की शालाओं में जायजा लिया।
इस अनूठे प्रयास में माता पिता अपने बच्चों की प्रोग्रेस देख कर और उन्हें सीखते हुए देखकर अत्यंत प्रसन्न हुए। इस मेले की एक और अनूठी बात यह थी कि इसमें आस पास आसानी से उपलब्ध सामग्री जैसे कंकड़, अनाज, फूल और पत्तों की मदद से बच्चों को सीखने का स्तर आंका गया। इससे माता पिता को भी घर पर बच्चें को सीखने में मदद करने के लिए प्रोत्साहन मिला।