खरगोन। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने महेश्वर होदड़िया की अफसाना को 5 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। अफसाना ने पति इमरान की मृत्यु हो जाने पर परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण आर्थिक सहायता राशि की मांग की थी। कलेक्टर वर्मा ने गुरूवार को तत्काल अफसाना को रेडक्रॉस से 5 हजार रूपये का चैक प्रदान किया है।