BREAKING NEWS
मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<     मंडलेश्वर पुल पर मिली थी लावारिस कार, दो दिन.. <<     KHABAR : रसायन छोड़ा, प्राकृतिक खेती अपनाई, अब लागत.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अचानक बदला मौसम, झमाझम बारिश से.. <<     KHABAR : इंदौर में नकली शराब फैक्ट्री पर आबकारी का.. <<     जुलूस के दौरान हवा में बम से उड़ाई गाड़ी, 40 फीट.. <<     शाजापुर में एनएसयूआई का बड़ा.. <<     तराना में मानसून की पहली जोरदार बारिश, जमकर.. <<     कसरावद में मोहर्रम पर ‘शहादत नामा’.. <<     NEWS : डीएसटी एवं पारसोली थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     मोहर्रम से पहले उज्जैन पुलिस का फ्लैग मार्च,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 15, 2023, 10:27 am
KHABAR : समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में सैकड़ो बड़वारा जमुनिया के ग्रामीण एकजुट होकर एसपी पहुंचे कार्यालय, मुख्यमंत्री गृहमंत्री और पुलिस महानिदेशक के नाम सौंपा ज्ञापन, पढे़ खबर  

Share On:-

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिला में समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में गुरुवार को सैकड़ो बड़वारा जमुनिया के ग्रामीण एकजुट होकर एसपी कार्यालय पहुंचे जहां कटनी कलेक्टर एवम पुलिस अधीक्षक को प्रदेश के मुख्यमंत्री गृहमंत्री और पुलिस महानिदेशक के नाम ज्ञापन पत्र सोपा है। दरअसल विगत दो माह पूर्व बड़वारा तहसील के ग्राम जमुनिया में स्थित डोलोमाईट मेंबर्स डिवाइन माइंस एंड मिनरल्स की खदान के एरिया में एक बड़े गड्ढे में दो नाबालिक बच्चे अरमान सिंह, बादल सिंह की डूबने से मौत हो गई थी। जिस पर पुलिस द्वारा जांच और तत्वों के आधार पर माइंस के सुपरवाइजर पर प्रकरण दर्ज किया गया था। जिसको लेकर पीड़ित पिता ने माइंस के संचालक सुमंत गोस्वामी, और उनके पार्टनर अनिल ताम्रकार के ऊपर कार्यवाही करने की मांग की है एसपी ऑफिस पहुंचे  ग्रामीणों के साथ पीड़ित पिता ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा खदान बंद है वहां कोई सुपरवाइजर है ही नहीं खनिज विभाग द्वारा खनिज खोदने की कोई अनुमति नहीं है लेकिन पुलिस खदान संचालक को बचाने में लगी हुई है वही इस पूरे प्रकरण को लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा पुलिस अधीक्षक कटनी को 29/8/ 23 को ज्ञापन दिया। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होने पर आज गुरुवार के दिन समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद शकील प्रदेशअध्यक्ष एवम मोहम्मद जावेद जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के साथ सैकड़ो ग्रामीणों की तादाद में एसपी ऑफिस पहुंचे और इस प्रकरण को लेकर माइंस संचालक के ऊपर भी कार्यवाही करने की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE