गुना। विकास खंड आरोन में संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग टी- टी नगर स्टेडियम भोपाल के निर्देश अनुसार खेलो एमपी यूथ गेम्स की चयन ट्रायल हिंदू पथ पब्लिक स्कूल आरोन में संपन्न हुई। जिसमें कबड्डी खो-खो वॉलीबॉल एथलेटिक्स कुश्ती टेबल टेनिस बैडमिंटन शतरंज आदि खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें विकासखंड आरोन के विभिन्न स्कूलों एवं संस्थाओं एवं ग्राम पंचायत के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने अंडर 18 विधा में भाग लिया।