धार। स्टार ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान धार में गुरुवार को विश्व हिंदी दिवस’ के अवसर पर निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्कार भारती धार (मालवा प्रांत) पराग भोसले , (प्रांतीय महामंत्री), अतुल कालभवर (जिला अध्यक्ष), गौरव अग्रवाल ( महामंत्री) तथा विवेक यादव (कोषाध्यक्ष) के मार्गदर्शन में माटी गणेश कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। उक्त प्रतियोगिता एवं कार्यशाला में संस्थान में प्रशिक्षण ले रहे (बैच क्रमांक 250 एवं 251) प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और मनमोहक गणेश प्रतिमा का निर्माण किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि अपर्णा पांडेय (डी पी एम, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, धार) के द्वारा पृरुष्कृत किया गया। उपरोक्त कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को बचाना और साथ ही स्वरोजगार के एक नए आयाम को बढ़ाना भी था। संस्था की ओर से आभार निदेशक प्रवीण शर्मा ने व्यक्त किया।