धार। मध्यप्रदेश शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार के लिए जिले के 7 विकासखंडों में 4 विकास रथ लगातार भ्रमण कर रहे हैं। विकास रथ 6 अक्टूबर तक जिले के नगरीय निकायों के विभिन्न वार्डों और ग्राम पंचायतों का भ्रमण करेंगे। इन रथों में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं की एक घण्टे की फिल्म दिखाई जा रही है।
साथ ही रथों के माध्यम से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, प्रदेश में कृषि और सिंचाई के विकास, केन्द्र सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, महिला स्वसहायता समूहों की सफलता, प्रदेश में महिला सशक्तिकरण तथा मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना पर आधारित वीडियो फिल्में दिखाई जा रही हैं। रथों के भ्रमण के लिए अधिकारियों की भी ड्यूटियां लगाई गई है और विकास रथों को रूट प्लान दे दिया है। जिससे वे जिले में सुचारू रूप से भ्रमण कर सकेंगे। इसके लिये प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के लिये जनपद सीईओ को आदेश जारी किये गये है।