धार। म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जिले मेें समस्त स्व सहायता समूहों की बुक कीपर को सूक्ष्म साख योजना (माईक्रा क्रेडिट प्लान) के 7 चरणों की जानकारी दिये जाने हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें जिला प्रबंधक सूक्ष्म वित्त प्रवीण सोलंकी एवं अश्वनी शर्मा जिला नोडल बेसिक्स संस्था, आशीष शुक्ला विकासखंड समन्वयक मनावर व दुर्गा नर्गेस मास्टर ट्रेनर के द्वारा स्व सहायता समूह के बुक कीपर को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षित समूह सदस्य प्रत्येक ग्राम स्तर पर स्व सहायता समूहों की सूक्ष्म साख योजना तैयार करेगें। जिससे समूह को ऋण राशि मिलने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर सूक्ष्म साख योजना (माईक्रा क्रेडिट प्लान) के 7 चरणों के बारे में पीपीटी, चार्ट, ग्रुप डिस्कसन, ग्रुप एक्टीवीटी, खेल-खेल के माध्यम से सभी चरणों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।