धार। कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद के बदनावर तहसील के ग्राम करणपुरा निवासी सुरज नारायण पिता शंकरलाल जाट को बीमारी के उपचार के लिए एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार ग्राम खेडापुरा पेटलावद के उंकार पिता छगन को बीमारी के उपचार के लिए 75 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।