BREAKING NEWS
मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<     मंडलेश्वर पुल पर मिली थी लावारिस कार, दो दिन.. <<     KHABAR : रसायन छोड़ा, प्राकृतिक खेती अपनाई, अब लागत.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अचानक बदला मौसम, झमाझम बारिश से.. <<     KHABAR : इंदौर में नकली शराब फैक्ट्री पर आबकारी का.. <<     जुलूस के दौरान हवा में बम से उड़ाई गाड़ी, 40 फीट.. <<     शाजापुर में एनएसयूआई का बड़ा.. <<     तराना में मानसून की पहली जोरदार बारिश, जमकर.. <<     कसरावद में मोहर्रम पर ‘शहादत नामा’.. <<     NEWS : डीएसटी एवं पारसोली थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     मोहर्रम से पहले उज्जैन पुलिस का फ्लैग मार्च,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 15, 2023, 11:16 am
BIG NEWS : कलेक्टर ने पांचों ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को शोकाज नोटिस किया जारी, स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित कर कार्य में लापरवाही बरतने के कारण डॉक्टरों एवं अनेक सुपरवाइजर को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम, स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर, सुपरवाइजर, मेडिकल ऑफिसर मौजूद थे। 
जिले के पांचो ब्लॉकों के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को दस्तक अभियान में प्रदेश स्तर पर प्रगति बहुत कम होने के कारण कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया। 
दूसरी तरफ शहरी मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीकाकरण, एनसीडी में प्रगति कम, रुचि नही लेने के कारण शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर अर्जुन जाट, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक महेंद्र सिंह परमार, एलसडीसीएमआईएस कमलेश दंडोतिया को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया। 
डिकोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम सरोज बैरागी को कार्य में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित करने की प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए। साथ ही सब सेंटरों की प्रगति बहुत कम होने के कारण सभी सुपरवाइजर को भी नोटिस जारी किए। 
दस्तक अभियान अंतर्गत ऐसे उप स्वास्थ्य केंद्र जहां पर एएनएम पदस्थ नहीं है। उन केंद्रों पर किसी अन्य कर्मचारियों को प्रभार देकर कार्य पूर्ण किया जाए। आगामी बैठक में सभी सीएचओ के कार्य की प्रगति रिपोर्ट भी बैठक में प्रस्तुत की जाए। एनीमिया की स्क्रीनिंग व सॉफ्टवेयर में एंट्री 100 प्रतिशत करवाई जाना सुनिश्चित करें। आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत सामाजिक न्याय विभाग से संबंधित दिव्यांग व्यक्तियों को भी इसका लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE