BREAKING NEWS
मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<     मंडलेश्वर पुल पर मिली थी लावारिस कार, दो दिन.. <<     KHABAR : रसायन छोड़ा, प्राकृतिक खेती अपनाई, अब लागत.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अचानक बदला मौसम, झमाझम बारिश से.. <<     KHABAR : इंदौर में नकली शराब फैक्ट्री पर आबकारी का.. <<     जुलूस के दौरान हवा में बम से उड़ाई गाड़ी, 40 फीट.. <<     शाजापुर में एनएसयूआई का बड़ा.. <<     तराना में मानसून की पहली जोरदार बारिश, जमकर.. <<     कसरावद में मोहर्रम पर ‘शहादत नामा’.. <<     NEWS : डीएसटी एवं पारसोली थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     मोहर्रम से पहले उज्जैन पुलिस का फ्लैग मार्च,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 15, 2023, 11:51 am
KHABAR : संभागीय कीट विज्ञानी ने किया ग्राम बोलासा में रोग प्रतिबंधात्मक कार्यवाही का अवलोकन, रहवासियों व सरपंच से प्राप्त की ये महत्वपूर्ण जानकारियां, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। संभागीय कीट विज्ञानी इन्दौर सी.एस.शर्मा द्वारा ग्राम बोलासा, पेटलावद का भ्रमण कर ग्राम में चिकुनगुन्या रोग के नियंत्रण की गतिविधियों के संबंध में लार्वा सर्वे का अवलोकन हेतु किया। ग्राम के रहवासी एवं सरपंच से चर्चा कर बीमारी के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

ग्राम में क्षैत्रीय कार्यकर्ताओं द्वारा किये जा रहे लार्वा सर्वे का प्रति परीक्षण करने पर क्षैत्रीय कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्य संतोषजनक नही पाए गए। क्षैत्रीय कार्यकर्ताओं के द्वारा लार्वा सर्वे करने के उपरांत भी कंटेनरों में लार्वा पाया गया। क्षैत्रीय कार्यकर्ताओं के द्वारा बीमारी को नियंत्रण करने हेतु लार्वा सर्वे संबंधी महत्वपूर्ण कार्य गंभीरता से नही किया जा रहा हैं।

जिससे ग्राम एवं क्षैत्र में बीमारी बनी रहेगी तथा उसका प्रसार समीप के ग्रामों में भी होने की संभावना प्रबल रहेगी। अपने भ्रमण के दौरान क्षैत्रीय कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि बीमारी को नियंत्रण करने हेतु लार्वा सर्वे संबंधी महत्वपूर्ण कार्य गंभीरता से किए जाए। ग्राम में लार्वा सर्वे तब तक किया जाए, जब तक की ग्राम में लार्वा सर्वे शून्य न हो जिन क्षैत्रों में पॉजीटीव रोगी पाये गये हैं, वहां अतिरिक्त दल का गठन कर सघनता से लार्वा सर्वे का कार्य करवाया जाए।

कीटविज्ञानी द्वारा वर्षा ऋतु उपरांत मच्छर जनित बीमारीयों के प्रसार पर नियंत्रण हेतु विकास खंड स्तर के समस्त ग्रामों में सघनता से घर-घर जाकर घरों के अंदर पीने के पानी एवं छतों के ऊपर रखे कंटेनरों को चौक कर लार्वा विनिष्टिकरण करवाने की कार्यवाही हेतु क्षैत्रीय कार्यकर्ताओं को निर्देशित कर रोग प्रतिरोधक कार्यवाही सुनिश्चित करवाने को कहा ।

इस दौरान जिला व्हीबीडी सलाहकार जितेन्द्र बघेल, मलेरिया निरीक्षक कालिया भूरिया, ग्राम की आशा, एएनएम एवं सुपरवाईजर उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE