BREAKING NEWS
मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<     मंडलेश्वर पुल पर मिली थी लावारिस कार, दो दिन.. <<     KHABAR : रसायन छोड़ा, प्राकृतिक खेती अपनाई, अब लागत.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अचानक बदला मौसम, झमाझम बारिश से.. <<     KHABAR : इंदौर में नकली शराब फैक्ट्री पर आबकारी का.. <<     जुलूस के दौरान हवा में बम से उड़ाई गाड़ी, 40 फीट.. <<     शाजापुर में एनएसयूआई का बड़ा.. <<     तराना में मानसून की पहली जोरदार बारिश, जमकर.. <<     कसरावद में मोहर्रम पर ‘शहादत नामा’.. <<     NEWS : डीएसटी एवं पारसोली थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     मोहर्रम से पहले उज्जैन पुलिस का फ्लैग मार्च,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 15, 2023, 12:06 pm
BIG NEWS : मौसम विभाग ने दी चेतावनी, बंगाल की खाड़ी से उठा सिस्टम एमपी को करेगा तरबतर, 36 जिलों में गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश, जानिये आगामी 24 घंटे में कैसा रहेगा नीमच व मंदसौर जिले में मौसम का हाल, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेशभर में इन दिनों मानसून की झमाझम का दौर चल रहा है। मौसम विभाग ने आज भी एमपी के कई जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मालवा के नीमच, मंदसौर व रतलाम जिले में भी रूक-रूककर बारिश का क्रम जारी है। नीमच जिले में चालू वर्षा काल में अब तक महज 23.2 इंच से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की जा चुकी है। जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 41.1 इंच से अधिक बरसात हो चुकी थी। 

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से उठे मानसूनी सिस्टम की वजह से मध्यप्रदेश तरबतर हो गया है। कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो रही है। इससे नदियां उफान पर हैं। शुक्रवार सुबह से ही भोपाल, नर्मदापुरम और छिंदवाड़ा, रायसेन में तेज बारिश हो रही है। आज भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन और सागर संभाग में ऑरेंज अलर्ट है। 15 और 16 सितंबर को तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुल 36 जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है।  

आगामी 24 घंटे में यहां होगी झमाझम- 
प्रदेश में आगामी 24 घंटे में भोपाल, विदिशा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, श्योपुरकलां, इंदौर, देवास, आगर, शाजापुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और सागर जिले में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं जबलपुर, कटनी, सिवनी, बालाघाट, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, राजगढ़, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर और गुना जिले में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा रीवा, सिंगरौली, सीधी, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुरकलां में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE