बड़वानी। प्रदेश के केबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने गुरूवार को जिले के दूरस्थ विकासखण्ड पाटी के ग्राम पिपरकुण्ड में झरार व वन डामरीकरण मार्ग का भूमिपूजन तथा पशु होज, स्टापडेम, रपटा निर्माण पशु होज निर्माण सीसी रोड़ का लोकार्पण तथा चिचवान्या में नवीन स्वीकृत आंगनवाड़ी भवनों का भूमिपूजन, पशु होज, चेक डेम का लोकार्पण किया। इस दौरान केबिनेट मंत्री ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उन योजनाओं से लाभ उठाने की बात कही। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री जी का राखी की शुभकामनाओं के संदेश के कैलेण्डर का भी वितरण किया गया।