BREAKING NEWS
मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<     मंडलेश्वर पुल पर मिली थी लावारिस कार, दो दिन.. <<     KHABAR : रसायन छोड़ा, प्राकृतिक खेती अपनाई, अब लागत.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अचानक बदला मौसम, झमाझम बारिश से.. <<     KHABAR : इंदौर में नकली शराब फैक्ट्री पर आबकारी का.. <<     जुलूस के दौरान हवा में बम से उड़ाई गाड़ी, 40 फीट.. <<     शाजापुर में एनएसयूआई का बड़ा.. <<     तराना में मानसून की पहली जोरदार बारिश, जमकर.. <<     कसरावद में मोहर्रम पर ‘शहादत नामा’.. <<     NEWS : डीएसटी एवं पारसोली थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     मोहर्रम से पहले उज्जैन पुलिस का फ्लैग मार्च,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 15, 2023, 1:09 pm
KHABAR : 10 दिवसीय मासिक शारीरिक माप अभियान का जिला कार्यक्रम अधिकारी ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

बड़वानी। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 10 दिवसीय मासिक शारीरिक माप अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत हर माह 11 तारीख से अगले 10 दिन तक आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का शारीरिक माप लिया जाता है। मध्य प्रदेश को कुपोषण मुक्त करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। वैसे हर माह बच्चों का माप लिया जाता है पर अब माह के 10 दिन नियमित रूप से माप लिया जाएगा। अभियान के दौरान बच्चे का वजन लिया जाएगा। उनकी लंबाई और ऊंचाई मापी जा रही हैं, इससे बच्चों के स्वास्थ्य में होने वाले सुधार की लगातार निगरानी हो सकेगी। वहीं कुपोषित बच्चों का एकदम सही चिह्नांकन भी किया जा सकेगा। इसके आधार पर उनके पोषण स्तर का निर्धारण किया जाएगा। उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा अभियान का निरीक्षण कर सत्यापन किया जाना है। इसी तारतम्य में पाटी में 11 सितंबर से चल रहे अभियान का निरीक्षण महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी आरएस गंुडिया द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान आरएस गुण्डिया ने आंगनवाड़ी केंद्र आवली, बुदी, अंजराड़ा व सावरियापानी में निरीक्षण कर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अभियान में कोई भी बच्चा छुटे ना। अभियान में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जिम्मेदारी से दायित्व का निर्वहन करे। इस दौरान परियोजना अधिकारी प्रकाश रंगशाही,सेक्टर पर्यवेक्षक सुमन चौहान, बसंती भिड़े भी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE