बड़वानी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत कटे होंठ एवं फटे तालु के बच्चों के लिए लाहोटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर भोपाल के सहयोग से शिविर का आयोजन गुरूवार को किया गया। मोबाइल हेल्थ टीम बड़वानी द्वारा कुल चिन्हित 15 बच्चों को शिविर में लाया गया जिसमें से 06 बच्चों की सर्जरी होगी। राधेश्याम जमरे आरबीएसके जिला शीघ्र हस्तक्षेप प्रबंधक, डॉ.लखन गांगले, डॉ अनिता अलावा,डॉ प्रवीण खांडेकर, डॉ रविंद्र सावले, डॉ रोशनी मंडलोई, डॉ मोनिका गुप्ता,डॉ प्रांकुर शुक्ला दंत चिकित्सक, साधना गव्हाडे ऑडियोलॉजिस्ट आदि उपस्थित थे।