बड़वानी। भगवान बिरसा मुंडा शासकीय महाविद्यालय पाटी में स्वीप गतिविधि के अंतर्गत मतदाता जागरूकता की शपथ ली। प्राचार्य डॉ.परवेज मोहम्मद ने बताया कि स्वीप गतिविधि के अंतर्गत महाविद्यालय में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए शपथ ली। इसका उद्देश्य लोकतंत्र में सब की भागीदारी को मजबूत करना है स्वीप अर्थात सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता यह मजबूत लोकतंत्र सबकी भागीदारी के अंतर्गत शपथ ली गई। इसमें विद्यार्थियों को बताया गया कि सभी वयस्क मतदाता आगामी आने वाले समय में होने वाले निर्वाचनों में अपनी स्वयं की भागीदारी सुनिश्चित करें और अपने आसपास सबको मतदान हेतु जागरूक करें। शपथ कार्यक्रम में महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अनिल पाटीदार ने बताया कि मतदान स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से बिना किसी दबाव में करना चाहिए। यह एक मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान हमारा अधिकार है। संविधान के द्वारा प्रदत्त है डॉ नारायण पाटीदार प्रो. राजू औसारी, खेल अधिकारी अंजूबाला जाधव, ग्रंथपाल भारत सिंह चौहान एवं महाविद्यालय के कर्मचारी जगदीश, कनसिंह,सखाराम, शिवजी, विक्रम एवं छात्र-छात्राएं रूपाली, तरुणा, राईसी टीना, लखा, बिल्लोरसिंह, सियाराम सहित अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।