बागली। शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार शासकीय स्कूलों में कक्षा पहली व दूसरी के बच्चों के लिए एफ एल एन मेले आयोजित किया गया। शासकीय प्राथमिक विद्यालय चौकी मोहल्ला, छतरपुरा, भमौरी सहित सभी स्कूलों में मेले का आयोजन किया गया। जिसमें अभिभावकों की उपस्थिति में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की गई। जिसमें सीधी लाइन पर चलना, टेढ़ी लाइन पर चलना, गोले से बाहर कूदना आदि गतिविधियां शिक्षकों द्वारा आयोजित कराई गई। इस दौरान बच्चों में भी काफी उत्साह देखा गया।