इंदौर। जिला युवा कांग्रेस द्वारा युवा किसान क्रांति मार्च ट्रैक्टर रैली के रूप में विधायक जीतू पटवारी के संरक्षण में व युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के मुख्य आतिथ्य व प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया की मौजूदगी में जिला अध्यक्ष दौलत पटेल द्वारा भरपूर जोश के साथ कई ट्रैक्टर के काफिले के साथ निकाला गया। जिसमें भारी तादाद में पीड़ित किसानों ने अपने-अपने ट्रैक्टरों के साथ हिस्सा लिया, पटेल ने यात्रा का मजमा जबरदस्त जमाया मार्च को सफल बनाने के लिए विधायक जीतू पटवारी ने जमकर मेहनत की और सभी से मार्च में शामिल होने का आह्वान किया था, मार्च में युवा कांग्रेस द्वारा किसानों, युवाओं के हित में विभिन्न मुद्दों को उठाया।
इकोनॉमी इंदौर-पीथमपुर सड़क कॉरिडोर योजना हेतु आरक्षित भूमि के दाम किसानों के समन्वय के साथ 100ः दिया जाना चाहिए। वर्तमान में खराब हुई सोयाबीन की फसल का मुआवजा तत्काल दिया जाए। पटवारी परीक्षा घोटाले की सीबीआई जांच हो व पीड़ितों को न्याय मिले।
इन सभी मांगों को लेकर युवा कांग्रेसियों द्वारा जंगी प्रदर्शन कर ट्रैक्टरों के काफिले के साथ सरकार को घेरा है। इस दौरान युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष दौलत पटेल ने कहा की वर्तमान भ्रष्ट भाजपा सरकार किसानों के साथ अन्याय करती आ रही है और यह योजना इंदौर में लागू कर किसानों को छलने का प्रयास किया गया है, लेकिन कांग्रेस हमेशा से किसानों के साथ खड़ी है और हमने समस्त किसानों के साथ मिलकर आवाज उठाई है और जब तक इस अन्यायकारी योजना को वापस नहीं लिया जाता या किसानों को अपनी जमीन का 100ः मूल्य किसान के समन्वय से नहीं दिया जाता तब तक हम किसानों की लड़ाई लड़ते रहेंगे उसके लिए हमें चाहे जेल जाना पड़े या लाठी खाना पड़े हम तैयार है, लेकिन हम किसानों को अपना हक दिलाकर ही दम लेंगे।