BREAKING NEWS
BIG NEWS : लोकतंत्र का महापर्व, शाम 06 बजे तक आठों.. <<     NEWS : अधिकारी ग्रीष्मकाल में पेयजल की नियमित.. <<     NEWS : 11 टन से अधिक अवैध खेर की लकड़ी जब्त, आईशर ट्रक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर में प्रशासनिक अमले व निर्वाचन में लगे.. <<     NEWS : नाकाबंदी के दौरान कार में परिवहन किया जा.. <<     NEWS : डॉ सेठिया की सीट बेल्ट बांधने की मुहिम ने.. <<     KHABAR : भारत निर्वाचन आयोग प्रेक्षक सिद्दीकी ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच के पटवा स्कूल के छात्रों ने मारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : गांव दूदरसी में 81 प्रतिशत हुआ मतदान,.. <<     BIG NEWS: गरोठ विधानसभा के बरडिया अमरा गांव पहुंची.. <<     BIG NEWS : एमपी की 8 लोकसभा सीटों में मंदसौर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन व पुलिस.. <<     KHABAR : शहर के सबसे अधिक सदस्यों वाले सरावगी व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन के तहत कुकड़ेश्वर में.. <<     BIG NEWS : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत निर्वाचन कार्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 19, 2023, 3:42 pm
KHABAR : मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली, प्रत्येक मतदाता को दिया मतदान का संदेश, पढ़े खबर 

Share On:-

रीवा। विधानसभा निर्वाचन 2023 में अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप गतिविधि के तहत मतदाता जागरूकता अभियान का संचालन किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिभा पाल के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास तथा नगर परिषद सेमरिया के संयुक्त दल द्वारा नगरीय क्षेत्र में मतदाता जारूकता रैली निकाली गयी। इसी क्रम में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास रीवा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में दीवार लेखन के अतिरिक्त मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को जागरूकता की शपथ दिलायी जा रही है। खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा सेल्फी प्वाइंट में सेल्फी के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।                

नोडल अधिकारी स्वीप तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ सौरभ सोनवणे ने बताया कि सभी नगरीय निकायों में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय नईगढ़ी में अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजनों को मतदान की शपथ दिलाई गई। नगर परिषद गोविंदगढ़ में कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली नगर परिषद कार्यालय से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनरू नगर परिषद कार्यालय में समाप्त हुई। नगर परिषद सेमरिया में मतदाता जागरूकता के लिए प्रमुख स्थानों में दीवार लेखन कराया गया। सुदर्शन महाविद्यालय लालगावं में प्रोफेसर आरके पाण्डेय ने विद्यार्थियों तथा अध्यापकों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। विकासखण्ड जवा की ग्राम पंचायत बरौली ठकुरान में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं के साथ जागरूकता रैली निकाली गई। नगर परिषद सिरमौर में महिलाओं को मतदान की शपथ दिलाई गई तथा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE