BREAKING NEWS
NEWS : रुद्र सेना गौ सेवा टीम झालावाड़ ने.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मीना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ली समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के गांव खेड़ा खदान के ग्रामीण.. <<     NEWS : भवानीमंडी में पेयजल के लिए मिल रहा गन्दा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सीबीएसई ने घोषित किए परिणाम, देवरी खवासा.. <<     KHABAR : कृषि विज्ञान केन्द्र में बुवाई पद्धति के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सप्ताह में एक दिन होने वाली पेयजल संबंधी.. <<     REPORT : कलेक्टर माकिन ने किया ईव्हीएम वेयर हाउस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : लोकसभा निर्वाचन और पोलिंग पार्टी नम्बर.. <<     BIG NEWS : करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शासकीय आईटीआई में वर्ष 2024 के प्रवेश पंजीयन.. <<     KHABAR : उपसंचालक डॉ जी. दास ने पशुपालकों के लिए.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : न्यू कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 20, 2023, 10:48 am
KHABAR : मतदाता जागरूकता के होंगे विविध कार्यक्रम आयोजित, हमें वोट क्यों करना चाहिये के 10 प्रमुख कारण की प्रविष्टियां की जाएगी आमंत्रित, पढ़े खबर 

Share On:-

नरसिहंपुर। विधानसभा निर्वाचन- 2023 के मद्देनजर जिले को मतदान में नम्बर वन बनाने के लिए व मतदाताओं को जागरूक करने के लिए दशहरा एवं दीवाली त्यौहारों में विशेष प्रयास किये जायेंगे।
दशहरा कार्यक्रम के जुलूस एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस में नगरीय क्षेत्रों के लिए नगर पालिका परिषदों और ग्रामीण क्षेत्र के लिए जनपद पंचायतों के माध्यम से मतदाता जागरूकता से संबंधित थीम वाली झांकीयों को शामिल किया जायेगा। इनमें से श्रेष्ठ झांकी को जिला प्रशासन द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।
मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए तथा मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए दुर्गा अष्टमी के दिन जिले के सभी दुर्गा प्रतिमा स्थलों व पंडालों पर एक साथ व एक समय पर नैतिक मतदान की शपथ दिलाई जायेगी। सभी प्रमुख चौराहों पर रंगोली और दीप प्रज्जवलन करने के साथ- साथ प्रत्येक मतदान केन्द्र पर भी दीप प्रज्जवलन और मतदाता जागरूकता के लिए नैतिक मतदान की शपथ दिलाई जायेगी। दीवाली पर्व पर दिव्यांगों और 80 वर्ष के ऊपर के बुजुर्ग मतदाताओं को स्कूली छात्रों द्वारा बनाई गई ग्रीटिंग कार्ड के माध्यम से बधाई संदेश प्रेषित किया जायेगा, जिसमें नैतिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया जायेगा। दीवाली पर्व पर नरसिंहपुर जिले का नक्शा दीपों के माध्यम से बनाया जायेगा।

इसके अलावा नागरिकों के मध्य प्रतियोगिता आयोजित कर हमें वोट क्यों करना चाहिये, के 10 प्रमुख कारण की प्रविष्टियां आमंत्रित की जायेंगी, जिसमें सबसे अच्छा जवाब प्रेषित करने वाले नागरिक को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया जायेगा। रचनात्मक कार्यक्रम के अंतर्गत लेटेस्ट ट्रेंड पर मीम्स, स्लोगन, ड्राइंग, पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, भाषण, मेहंदी, रंगोली, वोट की पाती आदि प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE