भवानीमंडी। रुद्र सेना गौ सेवा टीम झालावाड़ राजस्थान की बैठक 14 मई को झालरापाटन में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से झालरापाटन शहर में हर मंगलवार को निराश्रित गोवंशों को हरा चारा खिलाने पर सहमति बनी। बैठक में मुख्य अतिथि रुद्र सेना राष्ट्रीय सचिव गौ सेवक लक्ष्मण सिंह हिंदू रहे।
बैठक में लिए निर्णय अनुसार 14 मई मंगलवार को इस पुनीत कार्य की शुरुआत की गई। जिसमें अधिकतम गौ सेवक मौजूद रहे। झालरापाटन नगर संयोजक अरुण मालव द्वारा जय गौ माता की, जय सियाराम, हर हर महादेव के जयकारे के साथ एवं गौ भक्तों द्वारा निराश्रित गोवंशों को हरा चारा अपने हाथों से खिलाया गयाव।
इस दौरान मौजूद पदाधिकारी झालावाड़ जिला उपाध्यक्ष धनराज उर्फ टी राजा सिंह ने गोवंशों को चारा खिलाकर बड़ी प्रसन्नता महसूस की और सभी को बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए निवेदन किया। जिला सहसंयोजक सिद्धू प्रजापति, गोरक्षा प्रमुख जिला कार्यकारिणी सदस्य अजय शर्मा, झालरापाटन नगर गोरक्षा प्रमुख विशाल सोनी मौजूद रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने इस पावन कार्य को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। यह जानकारी संभागीय मीडिया प्रभारी कमलेश सोनी ने दी।