BREAKING NEWS
GROUND ZERO: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा महिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, जिले में.. <<     KHABAR : उच्च न्यायालय खण्डपीठ में रक्तदान शिविर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतदान का महत्व बताने निकाली बाइक रैली,.. <<     KHABAR : नयागांव में मतदाता जागरूकता अभियान का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतदान दिवस के कवरेज में शामिल प्राधिकृत.. <<     KHABAR : एमसीएमसी कक्ष, मीडिया प्रकोष्ठ कंट्रोल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : छात्रा अन्वी सोनी ने 12वीं परीक्षा में.. <<     KHABAR : पानी के लिए खाली बाल्टी लेकर महिलाओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र के भाजपा.. <<     KHABAR : उम्मीदवार तथा उनके एजेण्ट को छोड़कर अन्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतदान बहिष्कार के बाद भी नहीं हुई सुनवाई,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 26, 2023, 12:07 pm
BIG NEWS : मौसम विभाग का अलर्ट, पाकिस्तान से राजस्थान आ रहा पश्चिमी विक्षोप फिर कराएगा झमाझम, जानिये आगामी 24 घंटे मालवा के जिलों में कैसा रहेगा मौसम का हाल, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर

Share On:-

नीमच। प्रदेश में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। कई जिलों में रात का पारा भी लुढ़क रहा है। ज्यादातर शहरों में यह 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। मंगलवार-बुधवार की रात में यहां रात का टेम्प्रेचर 12 डिग्री तक पहुंच गया था। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोप के एक्टिव होने से आगामी 24 घंटे में राजस्थान के कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इसका असर एमपी के जिलों में भी दिखाई देगा। 

मौसम वैज्ञानिक अशफाक हुसैन ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से एक हल्के प्रभाव का पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इस सिस्टम के असर से शुक्रवार को राजस्थान में बारिश हो सकती है। कल शाम बीकानेर संभाग के 4 जिलों में हल्के बादल छा सकते हैं। कल देर शाम या रात में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। मप्र के चट्टानी और जंगल वाले इलाकों में ठंड का असर ज्यादा है। हवा की दिशा बदलने से रात के तापमान में गिरावट आई है। सुबह और शाम ठंड का असर ज्यादा है। पाकिस्तान से आने वाला यह पश्चिमी विक्षोप कमजोर है। इसीलिए एमपी के जिलों में सिर्फ बादल छा सकते हैं। बारिश होने की संभावना नहीं है। 

आगामी 48 घंटे में यहां होगी हल्की बारिश- 
पाकिस्तान से आने वाले पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आगामी 27 व 28 अक्टूबर को पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू में बूंदाबांदी व हल्की बारिश हो सकती है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE