BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 5, 2024, 2:15 pm
BIG NEWS : गुना और राजगढ़ लोकसभा के लिए कल सामग्री वितरण, मतदान दलों को रुकने के लिए तीन जगह तय, जानिए कहां रुक सकती हैं पोलिंग पार्टी, पढे़ खबर

Share On:-

गुना। राजगढ़ और गुना लोकसभा के लिए 7 मई मंगलवार को मतदान होगा। चुनाव के लिए सोमवार को मतदान सामग्री का वितरण किया जाएगा। मतदान सामग्री लेने के लिए आने वाले मतदान दलों को ठहरे के लिए तीन जगह तय की गई हैं। तीनों भवनों का अधिग्रहण कर लिया गया है। कलेक्टर ने इस संबंध में आड़े जारी कर दिए हैं।


बता दें कि जिले की दो विधानसभा गुना और बमोरी गुना संसदीय क्षेत्र और दो विधानसभा राघौगढ़ और चांचौड़ा राजगढ़ संसदीय क्षेत्र में शामिल हैं। गुना लोकसभा के लिए पीजी कॉलेज और राजगढ़ लोकसभा के लिए राघौगढ़ प्ज्प् कॉलेज से मतदान सामग्री का वितरण होगा। दोनो ही जगह तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार सुबह मतदान सामग्री का वितरण होगा।


मतदान सामग्री लेने आने वाले मतदान दलों को रात्रि विश्राम/ठहरने के लिए तीन भवनों का अधिग्रहण किया गया है। गुना लोकसभा के लिए पीजी कॉलेज में सामग्री लेने आने वाले मतदान दल मानस भवन और शासकीय बालक जूनियर छात्रावास पानी की टंकी के पास सिविल लाइन कैंट में रुक सकते हैं। वहीं राघौगढ़ सामग्री लेने जाने वाले मतदान दल सामुदायिक भवन साड़ा कॉलोनी राघौगढ़ में ठहर सकते हैं। कलेक्टर सतेंद्र सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE