BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 5, 2024, 1:29 pm
KHABAR : सीएम राइज स्‍कूल में समर केम्प का आयोजन, बच्चे सीख रहे हैं योग नृत्य और खेलों की बारीकीयां, विशेषज्ञों का मिल रहा मार्गदर्शन, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। सीएम राइज स्कूल देवास के प्राचार्य देवेन्द्र बंसल ने बताया कि सीएम राइज स्‍कूल देवास में वर्ष भर विद्यालय में बेहतर शिक्षण के साथ पाठ्यसाहगमी गतिविधियां संचालित होती रहती है। जिनमें विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। इसी श्रँखला में 10 मई तक विद्यालय में समर केम्प का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें निर्धारित थीम अनुसार इंडोर आउटडोर खेल, योग, नृत्य एवं आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधियां संचालित ही रही है। इन गतिविधियों में प्राचार्य देवेन्द्र बंसल के मार्गदर्शन तथा नोडल अधिकारी उप प्राचार्य नीलू दुबे के निर्देशन में योग में एच एल जाट, नृत्य में अनुष्का जोशी, खेल में हिना भाटी तथा आर्ट एन्ड क्राफ्ट में श्वेता काकड़े द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

सीएम राइज स्कूल में प्रातः 8 से 11 बजे तक चलने वाले इस समर केम्प में प्रशिक्षकों द्वारा पहले खेल योग नृत्य आदि के नियम, सिद्धांत और लाभ बच्चों को बताये जाते है। उसके बाद अभ्यास कराया जाता है।खेलों में कैरम, शतरंज कबड्डी, खो खो का प्रशिक्षण दिया जाता है, जबकि नृत्य में कथक एवम वेस्टन डांस का बेसिक स्टेप्स, एरोबिक्स के साथ योग के विभिन्न आसन सिखाए जा रहे है। कंप्यूटर  प्रशिक्षक प्रियंका बाजपेयी द्वारा बच्चो को कंप्यूटर के बेसिक संचालन के साथ कोडिंग का  भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

केम्प के अंतिम दिवस बच्चों द्वारा की गईं गतिविधियों काप्रदर्शन  अभिभावकों के समक्ष किया जाएगा। 10 दिवसीय इस समर केम्प में प्रशिक्षकों के साथ स्कूल स्टाफ की भी सहभागिता निरंतर बनी रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE