BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 5, 2024, 2:03 pm
KHABAR : अखिल भारत सिंधी बोली साहित्य सभा करेगी साहित्यकारों को पुरस्कृत, राष्ट्रीय पुरस्कारों में मध्य प्रदेश की 4 विभूतियां, सम्मान में 50-50 हजार रुपए की राशि, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। अखिल भारत सिंधी बोली साहित्य सभा 19 मई को स्टेट प्रेस क्लब गांधी हाल इंदौर में सम्मान समारोह आयोजित कर रही है, जिसमें मूर्ति कला और चित्रकला सहित विभिन्न विद्याओं से जुड़ी विभूतियों को सम्मानित करेगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए मध्य प्रदेश की 4 विभूतियों को चुना गया है, जिन्हें सम्मान स्वरूप 50-50 हजार रुपए की राशि दी जाएगी।


राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित विभूतियों में मूर्ति कला और चित्रकला में महेंद्र कोडवानी इंदौर, साहित्य संवर्धन में रश्मि रामानी इंदौर, सिंधी सोशल मीडिया में अशोक छाबड़िया भोपाल और अदीब अवार्ड से फिल्म और नाटक लेखक मुरलीधर बलवानी भोपाल को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रत्येक पुरस्कार 50-50 हजार रुपए की राशि का है। इसके अलावा नृत्य कला, साहित्य में अमूल्य योगदान और फनकार अवार्ड के लिए भी अन्य राज्यों की तीन विभूतियां चुनी गई हैं।


सभा के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अशोक मनवाणी ने बताया कि 19 मई को स्टेट प्रेस क्लब गांधी हाल इंदौर में कार्यक्रम होगा। इस राष्ट्रीय संस्था का वार्षिक सम्मान समारोह पिछले वर्ष सिंधु भवन भोपाल में 29 अक्टूबर को संपन्न हुआ था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE