BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 5, 2024, 2:06 pm
KHABAR : इंदौर में इंडिया गठबंधन ने चलाया अभियान, लोकतंत्र बचाने के लिए शुरू किया जनजागरण अभियान, जनता से की अपील, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। कांग्रेस- इंडिया गठबंधन ने शनिवार को लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ जनजागरण अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान गीता भवन चौराहा स्थित बाबा साहब भीमराव आंबडेकर प्रतिमा से शुरू किया गया। इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने सड़क पर उतरकर वोट फॉर नोटा की आवाज को बुलंद किया। सभी ने पैदल चलकर इस अभियान से लोगों को जागरूक किया। यह अभियान चुनाव तक जारी रहेगा। गठबंधन के सभी लोगों ने कहा कि इंदौर में वोट फॉर नोटा के लिए इंदौर लोकसभा क्षेत्र की जनता से अपील करें।


इस मौके पर सभी दलों ने इंदौर में हुए अप्रत्याशित घटनाक्रम और लोकतंत्र में विपक्षी पार्टियों की साजिश चुनाव से बाहर करने की भर्त्सना की। दलों के सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि सभी महापुरुषों की प्रतिमा पर जाकर भाजपा के कृत्य के खिलाफ मौन प्रदर्शन किया जाएगा। पूरे लोकसभा क्षेत्र में घर-घर मतदाताओं से संपर्क कर नोटा पर मतदान करने का आग्रह किया जाएगा। इंडिया गठबंधन द्वारा पूरे शहर में नुक्कड़ सभा, मशाल रैली, वाहन रैली भी निकाली जाएगी। इस मौके पर इंडिया गठबंधन के घटक दल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, सोशलिस्ट पार्टी, जनता दल यूनाइटेड, समाजवादी पार्टी, सीपीआई, सीपीआईएम, राष्ट्रीय जनता दल सहित गठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद थे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE