BREAKING NEWS
BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस को ऑपरेशन.. <<     VIDEO NEWS: सरकारी आदेश बेअसर, अतिक्रमण से परेशान.. <<     VIDEO NEWS: अपने ही घर में असुरक्षित परिवार,बेटे से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीमांकन के लिए भटकता रहा किसान, जनसुनवाई.. <<     KHABAR : पुत्र की प्रताड़ना से परेशान वृद्ध ने लगाई.. <<     VIDEO NEWS: सरकारी आदेश बेअसर, अतिक्रमण से परेशान.. <<     KHABAR : उन्हेल में 5.54 करोड़ के नाले की गुणवत्ता पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग.. <<     KHABAR : 37 लीटर की टंकी में डाल दिया 41 लीटर पेट्रोल,.. <<     KHABAR : मूलभूत सुविधाओं के अभाव पर फूटा महिलाओं.. <<     WEATHER: एमपी में मानसून का कहर, 5 जिलों में 4 इंच तक.. <<     VIDEO NEWS: विकास के इंतजार में नीमच का वार्ड.. <<     युवाओं का भविष्य बेचने निकले तस्कर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का चौकन्ना बालाजी क्षेत्र और.. <<     शिवपुरी के पिछोर मारपीट मामले में लोधी युवा.. <<     शिवपुरी पुलिस की बड़ी सफलता, 25 लाख की चोरी का.. <<     बड़वानी-खरगोन मार्ग पर बड़ा हादसा टला, बस पुल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 2, 2023, 3:17 pm
KHABAR : रतलाम के जावरा में भी त्रिकोणीय मुकाबला, कांग्रेस के बागी डीपी धाकड़ ने नामांकन फॉर्म लिया वापस, कांग्रेस के बड़े नेताओं ने फोन कर मनाया, पढे़ खबर

Share On:-

रतलाम। जावरा में टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर बगावत करने वाले निर्दलीय उम्मीदवार डीपी धाकड़ ने अपना नामांकन फार्म आज वापस ले लिया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने जावरा पहुंचकर डीपी धाकड़ का नामांकन फॉर्म वापस करवाया है। कांग्रेस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ और दिग्विजय सिंह डीपी धाकड़ से फोन पर चर्चा की जिसके बाद डीपी धाकड़ फॉर्म वापस लेने के लिए मान गए हैं।


गौरतलब है जावरा विधानसभा से कांग्रेस का टिकट शुरुआत से ही विवाद में रहा है । कांग्रेस ने पहले यहां हिम्मत श्रीमाल को अपना उम्मीदवार बनाया था। लेकिन विरोध होने के बाद टिकट बदल कर वीरेंद्र सिंह सोलंकी को जावरा से उम्मीदवार बनाया गया। टिकट नहीं मिलने से नाराज डीपी धाकड़ ने बगावत का ऐलान कर दिया था। लेकिन आज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की समझाइश के बाद डीपी धाकड़ ने अपना नामांकन वापस ले लिया। कांग्रेस के एक अन्य निर्दलीय उम्मीदवार राधेश्याम अष्टोलिया ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया है।


जावरा विधानसभा सीट पर इसके बाद अब मुकाबला त्रिकोणीय हो चुका है। निर्दलीय चुनाव लड़ रहे जीवन सिंह शेरपुर, बीजेपी के डॉ राजेंद्र पांडे और कांग्रेस के वीरेंद्र सिंह सोलंकी के बीच अब त्रिकोणीय संघर्ष देखने को मिलेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE