BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीमांकन के लिए भटकता रहा किसान, जनसुनवाई.. <<     KHABAR : पुत्र की प्रताड़ना से परेशान वृद्ध ने लगाई.. <<     VIDEO NEWS: सरकारी आदेश बेअसर, अतिक्रमण से परेशान.. <<     KHABAR : उन्हेल में 5.54 करोड़ के नाले की गुणवत्ता पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग.. <<     KHABAR : 37 लीटर की टंकी में डाल दिया 41 लीटर पेट्रोल,.. <<     KHABAR : मूलभूत सुविधाओं के अभाव पर फूटा महिलाओं.. <<     WEATHER: एमपी में मानसून का कहर, 5 जिलों में 4 इंच तक.. <<     VIDEO NEWS: विकास के इंतजार में नीमच का वार्ड.. <<     युवाओं का भविष्य बेचने निकले तस्कर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का चौकन्ना बालाजी क्षेत्र और.. <<     शिवपुरी के पिछोर मारपीट मामले में लोधी युवा.. <<     शिवपुरी पुलिस की बड़ी सफलता, 25 लाख की चोरी का.. <<     बड़वानी-खरगोन मार्ग पर बड़ा हादसा टला, बस पुल.. <<     खरगोन की बेटी का कमाल, भारतीय वायु सेना में.. <<     बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला,राम.. <<     बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा धमाका,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 2, 2023, 6:37 pm
REPORT : नीमच में वृहद मतदाता जागरूकता वाहन रैली आयोजित, कलेक्‍टर एवं एसपी हुए शामिल,  मतदाताओं को दिया मतदान का न्‍यौता, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार तोलानी, एडीएम नेहा मीना एवं स्वीप नोडल अधिकारी गुरुप्रसाद की उपस्थिति में गुरुवार को बस स्टैंड नीमच से विशाल मतदाता जागरूकता वाहन रैली आयोजित की गई। यह वाहन रैली बस स्टैंड से प्रारंभ होकर फवारा चौक, विजय टॉकीज, चौक्कन्ना बालाजी, रेलवे स्टेशन, सीआरपीएफ चौराहा, लायंस पार्क, एलआईसी चौराहा, मेसी शोरूम, विश्राम गृह होते हुए कलेक्टर कार्यालय नीमच पर पहुच कर सम्पन्‍न हुई।

कलेक्‍टर दिनेश जैन ने रैली के दौरान जगह-जगह उपस्थित मतदाताओं को जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से मतदान दिवस 17 नवम्‍बर 2023 को अपने बूथ पर जाकर मतदान करने का न्‍यौता पत्र भी भेंट किया। कलेक्‍टर जैन, एसपी अमित कुमार तोलानी, एडीएम नेहा मीनाएवं जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद उपस्थित थे। कलेक्‍टर कलेक्टर दिनेश जैन ने बताया, कि शहरी क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत कम रहता है, शहरी क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढाने के लिए और लोगों को जागरूक कर, बूथ पर जाकर, मतदान करने हेतु प्रेरित करने के लिए विभिन्‍न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी के तहत यह विशाल वाहन रैली का आयोजित की गई है। इस रैली में सभी प्रकार के वाहन शामिल है जो शहर में करीब 10 किलोमीटर का सफर तयकर मतदाताओं को जागरूक कर रहे है और आगामी 17 नवंबर को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए आमजनों को प्रेरित कर रहे है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE