BREAKING NEWS
KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     KHABAR : बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच बना ग्रीन एनर्जी और औद्योगिक विकास.. <<     KHABAR : लोधी युवा शक्ति संगठन ने मंगल लोधी के साथ.. <<     KHABAR : संस्कारों की मिसाल बना भारत विकास परिषद.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड शिक्षा क्षेत्र के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान की बेटी ने जब बनाई मुख्यमंत्री मोहन.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस और.. <<     NEWS : थर्ड ग्रेड शिक्षकों ने खोला मोर्चा,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय कर्बला मेले की तैयारियों को.. <<     BIG REPORT : गुर्जरबर्डिया में उपमुख्यमंत्री देवड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : वार्ड-3 में तीन रातों से बिजली गुल, भीषण.. <<     BIG REPORT : डोडाचूरा तस्करी पड़ी भारी, न्यायालय ने.. <<     NEWS : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान से एमपी तक नशे की सप्लाई का खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 29, 2026, 7:27 pm
BIG NEWS : नीमच बना ग्रीन एनर्जी और औद्योगिक विकास का नया केंद्र, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 3,949.84 करोड़ के 162 विकास कार्यों की दी ऐतिहासिक सौगात, 2080 करोड़ के सिंगोली व शाजापुर सोलर पार्क का किया उद्घाटन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नीमच प्रवास के दौरान जिले को विकास, उद्योग और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में ऐतिहासिक सौगातें दीं। हवाई पट्टी के समीप आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री ने 3,949.84 करोड़ रुपये की लागत से 162 विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 1,686.54 करोड़ रुपये के 64 कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास तथा 2,263.30 करोड़ रुपये के 98 कार्यों का लोकार्पण शामिल रहा। इसके साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए गए।

हैलीपेड पर भाजपाईयों ने किया लाडले नेता का भव्य स्वागत- 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हेलीकॉप्टर निर्धारित समय से लगभग एक घंटे विलंब से दोपहर करीब 2.30 बजे नीमच हेलीपैड पहुंचा, जहां भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे कार्यक्रम स्थल पहुंचे और विभिन्न विभागों तथा औद्योगिक संस्थानों द्वारा लगाई गई विकास एवं उत्पाद प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी, प्रदेश के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

2080 करोड़ के सोलर पार्क का उद्घाटन
मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से 2,080 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित 500 मेगावाट क्षमता वाले सिंगोली सोलर पार्क तथा 450 मेगावाट क्षमता वाले शाजापुर सोलर पार्क का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश हरित ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और नीमच अब देश के प्रमुख ग्रीन एनर्जी हब के रूप में अपनी पहचान बना रहा है।

1,554 करोड़ की 38 औद्योगिक परियोजनाओं को मिली गति-
मुख्यमंत्री ने 1,553.98 करोड़ रुपये के निवेश वाली 38 औद्योगिक परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इनमें 30 नई औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन तथा 8 इकाइयों का लोकार्पण शामिल है। इन परियोजनाओं के माध्यम से जिले में 3,201 प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित-
इनमें धानुका बायोटेक की लगभग 1,247.71 करोड़ रुपये की सोलर टेम्पर्ड ग्लास निर्माण इकाई, बाबजी इंडस्ट्रियल की पॉलिएस्टर स्टेपल फाइबर परियोजना, विश्वेश्वरा डेनिम, बिग सी रिन्यूएबल एनर्जी सहित अनेक महत्वपूर्ण औद्योगिक परियोजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने निवेश करने वाले उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित भी किया।

विभिन्न विभागों के विकास कार्यों का लोकार्पण-
कार्यक्रम के दौरान एमएसएमई विभाग, एमपीआईडीसी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, उच्च शिक्षा, लोक निर्माण विभाग, विद्युत, नगरीय निकाय तथा सेतु निगम सहित विभिन्न विभागों की परियोजनाओं का भी लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। इन परियोजनाओं से जिले की अधोसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, ऊर्जा एवं ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी।

नीमच की पहचान पूरे देश में-
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नीमच की धरती पावन है, जिसने प्रदेश को दो मुख्यमंत्री दिए हैं। उन्होंने कहा कि नीमच अफीम उत्पादन, सीआरपीएफ की जन्मस्थली, नेत्रदान और अब ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में भी नई पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि देश की सबसे सस्ती बिजली लगभग 2.14 रुपये प्रति यूनिट नीमच से उत्पादित हो रही है, जो जिले के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। जल गंगा संवर्धन अभियान, औद्योगिक निवेश, रोजगार सृजन और अधोसंरचना विकास के माध्यम से मध्यप्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है।

किसानों और क्षेत्र के विकास के लिए बड़ी घोषणाएं-
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अगले वर्ष से किसानों को दिन में सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने किसानों के शून्य प्रतिशत ब्याज पर मिलने वाले कृषि ऋण की अदायगी अवधि बढ़ाने की भी घोषणा की। साथ ही भादवामाता मंदिर के विकास के लिए 17 करोड़ रुपये की नई परियोजना स्वीकृत करने की घोषणा भी की।

केंद्रीय मंत्री ने बताया हरित ऊर्जा का पावर हाउस-
केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि मध्यप्रदेश हरित ऊर्जा उत्पादन में देश का अग्रणी राज्य बन रहा है। उन्होंने ग्रीनको पम्प स्टोरेज परियोजना, सौर ऊर्जा विस्तार तथा औद्योगिक निवेश को प्रदेश की बड़ी उपलब्धि बताया।

हितग्राहियों को मिला लाभ, छात्राओं को हेलमेट एवं ड्राइविंग लाइसेंस-
मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। साथ ही जिले में चलाए गए पिंक अभियान के अंतर्गत छात्राओं को निरूशुल्क ड्राइविंग लाइसेंस एवं हेलमेट भी प्रदान किए।

ये रहे मौजूद- 
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, प्रदेश के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया, सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, विधायक दिलीप सिंह परिहार, विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, उद्योगपति एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE