BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीमांकन के लिए भटकता रहा किसान, जनसुनवाई.. <<     KHABAR : पुत्र की प्रताड़ना से परेशान वृद्ध ने लगाई.. <<     VIDEO NEWS: सरकारी आदेश बेअसर, अतिक्रमण से परेशान.. <<     KHABAR : उन्हेल में 5.54 करोड़ के नाले की गुणवत्ता पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग.. <<     KHABAR : 37 लीटर की टंकी में डाल दिया 41 लीटर पेट्रोल,.. <<     KHABAR : मूलभूत सुविधाओं के अभाव पर फूटा महिलाओं.. <<     WEATHER: एमपी में मानसून का कहर, 5 जिलों में 4 इंच तक.. <<     VIDEO NEWS: विकास के इंतजार में नीमच का वार्ड.. <<     युवाओं का भविष्य बेचने निकले तस्कर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का चौकन्ना बालाजी क्षेत्र और.. <<     शिवपुरी के पिछोर मारपीट मामले में लोधी युवा.. <<     शिवपुरी पुलिस की बड़ी सफलता, 25 लाख की चोरी का.. <<     बड़वानी-खरगोन मार्ग पर बड़ा हादसा टला, बस पुल.. <<     खरगोन की बेटी का कमाल, भारतीय वायु सेना में.. <<     बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला,राम.. <<     बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा धमाका,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 2, 2023, 6:57 pm
KHABAR : डागा के नामांकन वापस लेते ही रो पड़े नरेश, उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी आतिफ अकील के चाचा आमिर और नासिर निर्दलीय मैदान में, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। सात विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो गई है। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच होगा। उत्तर विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के बागी आमिर अकील, नासिर इस्लाम भी मैदान में हैं। दोनों ने कांग्रेस के बड़े नेताओं की समझाइस दरकिनार करते हुए अपने नाम वापस नहीं लिए। नामांकन वापसी के आखिरी समय तक आमिर और नासिर के नाम वापसी के कयास लगाए जाते रहे।


शाम तक ये भी पता चल जाएगा कि किस विधानसभा क्षेत्र से कितने प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। भोपाल की 7 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 171 नामांकन भरे गए। जांच में इनमें से 12 कैंसिल हो गए।


जितेंद्र डागा ने नाम वापस लिया
नाम वापसी का समय सामाप्त होने से कुछ मिनट पहले कांग्रेस के बागी हुजूर से निर्दलीय प्रत्याशी जितेंद्र डागा ने अपना नामांकन वापस ले लिया। वे कांग्रेस प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंदानी के साथ निर्वाचन कार्यालय पहुंचे। डागा नामांकन वापस लेने के बाद बाहर आकर जैसे ही नरेश के साथ बैठे, नरेश रोने लगे। डागा ने उनके आंसू पोछे।


गोविंदपुरा के बागी भाजपा में शामिल
इससे पहले आज सुबह गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रदेश सचिव और निर्दलीय फॉर्म भरने वाले पक्ष खामरा ने आज भाजपा जॉइन कर ली। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर के समर्थन में अपना नामांकन भी वापस ले लिया है। खामरा को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE