देवास। जिले में मतदाताओं को जागरूक करने के लिये अभियान निरंतर जारी है। कहीं रैली, कहीं सभा, कहीं रंगोली के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित किया जा रहा है। मतदाता जागरूकता गतिविधियों में मेहंदी बनायी जा रही है। साथ ही जगह-जगह रांगोली बनाकर भी मतदान का संदेश दिया जा रहा है। महाविद्यालयों में भी विशेष प्रयास हो रहे हैं। नव मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित किया जा रहा है। बालिकाएं कॉलेजों में मेहंदी लगाकर मतदान का संदेश दे रही हैं। जिले में मतदाता जागरूकता के स्लोगन भी लिखे जा रहे हैं।