BREAKING NEWS
KHABAR : जमीन पर कब्जे से परेशान दिव्यांग किसान.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस को ऑपरेशन.. <<     VIDEO NEWS: सरकारी आदेश बेअसर, अतिक्रमण से परेशान.. <<     VIDEO NEWS: अपने ही घर में असुरक्षित परिवार,बेटे से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीमांकन के लिए भटकता रहा किसान, जनसुनवाई.. <<     KHABAR : पुत्र की प्रताड़ना से परेशान वृद्ध ने लगाई.. <<     VIDEO NEWS: सरकारी आदेश बेअसर, अतिक्रमण से परेशान.. <<     KHABAR : उन्हेल में 5.54 करोड़ के नाले की गुणवत्ता पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग.. <<     KHABAR : 37 लीटर की टंकी में डाल दिया 41 लीटर पेट्रोल,.. <<     KHABAR : मूलभूत सुविधाओं के अभाव पर फूटा महिलाओं.. <<     WEATHER: एमपी में मानसून का कहर, 5 जिलों में 4 इंच तक.. <<     VIDEO NEWS: विकास के इंतजार में नीमच का वार्ड.. <<     युवाओं का भविष्य बेचने निकले तस्कर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का चौकन्ना बालाजी क्षेत्र और.. <<     शिवपुरी के पिछोर मारपीट मामले में लोधी युवा.. <<     शिवपुरी पुलिस की बड़ी सफलता, 25 लाख की चोरी का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 3, 2023, 11:18 am
KHABAR : रोड शो में 100 मीटर गैप नहीं तो वाहन जब्ती, किसी ने गाड़ी में झंडा लगाया उसमें प्रत्याशी का फोटो या नाम तो उम्मीदवार के खर्च में जुड़ेगा, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। नामांकन वापसी केे बाद अब जब 15 दिनों तक चुनाव प्रचार शबाब पर रहने वाला है तो चुनाव आयोग ने प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के लिए कुछ नए बंधन भी तय कर दिए हैं। आयोग ने कहा है कि राजनैतिक दल के कार्यालय या उम्मीदवार के स्वयं के भवन पर अधिकतम तीन झंडे लगाए जा सकते हैं। प्रत्याशियों के समर्थन में होने वाले रोड शो के दौरान हर 10 वाहनों के बाद 100 मीटर का गैप रखना आवश्यक है। ऐसा नहीं हुआ तो वाहन चुनाव तक के लिए जब्त कर लिया जाएगा।


झंडे में प्रत्याशी का नाम या फोटो तो खर्च उम्मीदवार के खाते में जाएगा
आयोग ने स्पष्ट किया है कि चुनावी प्रचार के दौरान कोई भी व्यक्ति दोपहिया वाहन पर एक फीट गुणा आधा फीट का झंडा लगा सकता है लेकिन यदि झंडे पर उम्मीदवार का नाम या फोटो होगा तो वह उम्मीदवार के चुनाव खर्च में जुड़ेगा। इसी प्रकार कोई भी व्यक्ति अपने वाहन पर एक या दो छोटे स्टीकर भी लगा सकता है। फ्लैग की स्टिक किसी भी दशा में 3 फीट से अधिक नहीं हो सकती है। आयोग के मुताबिक राजनैतिक दल के कार्यालय या उम्मीदवार के स्वयं के भवन पर अधिकतम तीन झंडे लगाए जा सकते हैं। इसके साथ ही रोड शो को लेकर भी गाइडलाइन जारी की गई है। इसके अनुसार रोड शो के दौरान हर 10 वाहनों के बाद 100 मीटर का गैप रखना आवश्यक है। यदि कोई वाहन इसका उल्लंघन करता है तो उसको संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया तक के लिए जब्त किया जा सकता है। रोड शो के दौरान बैनर की अधिकतम साइज 4 फीट गुणा 6 फीट हो सकती है।


कमर्शियल वाहन के लिए लेना होगी अनुमति
आयोग ने चुनाव प्रचार में लगने वाले वाहनों के उपयोग को लेकर कहा है कि यदि कोई व्यक्ति निजी वाहन पर स्वयं के लिए झंडा या स्टीकर लगाकर चलता है तो यह आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है लेकिन यदि वह किसी अन्य के समर्थन में झंडा लगाए हुए हैं तो इस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 171 एच के प्रावधान लागू होंगे। साथ ही कमर्शियल वाहन की दशा में स्वयं के वाहन पर भी झंडा लगाने के लिए रिटर्निंग अधिकारी की अनुमति लेना आवश्यक होगी। साथ ही यदि वाहन में सामान्य किस्म का मॉडिफिकेशन किया जाता है जो मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 52 के तहत है तो उसकी अनुमति है लेकिन इससे किसी दूसरे को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होना चाहिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE