देवास। विधानसभा निर्वाचन-2023 में शतप्रतिशत मतदान के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। मतदाता जागरूकता गतिविधियों में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकालकर 17 नवम्बर को शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की।