देवास। विधानसभा निर्वाचन 2023 में शत प्रतिशत मतदान के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषव गुप्ता के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे है। जिले में शतप्रतिशत मतदान के लिए एटीएम स्क्रीन पर मतदाता जागरूकता संदेश दिखाकर शतप्रतिशत मतदान के लिए आव्हान किया जा रहा है। जिले में स्वीप गतिविधियों के माध्यम से जिले में 17 नवम्बर को होने वाले मतदान के लिये मतदाताओं को जागरूक करने के लिये निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। इसके तहत जिले में जगह-जगह सेल्फी पाइंट बनाये गये हैं।