देवास। विधानसभा निर्वाचन 2023 में शतप्रतिशत मतदान के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषव गुप्ता के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे है। स्वीप गतिविधियों के माध्यम से जिले में 17 नवम्बर को होने वाले मतदान के लिये मतदाताओं को जागरूक करने के लिये निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। इसके तहत जिले में जगह-जगह सेल्फी पाइंट बनाये गये हैं। यह सेल्फी पाइंट मतदाताओं विशेषकर युवाओं के लिये आकर्षण का केन्द्र बन रहे हैं। इन सेल्फी पाइंटों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिये जागरूक किया जा रहा है।