BREAKING NEWS
KHABAR : यूसीसी पर मुखर, राष्ट्रमाता के मुद्दे पर.. <<     REPORT : पीएम सूर्य घर योजना में 3 किलोवॉट सोलर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख को पोस्ट ऑफिसों में.. <<     खरगोन के भगवानपुरा में जान हथेली पर रखकर.. <<     KHABAR : बावड़ी उत्सव के साथ जल संरक्षण का संकल्प,.. <<     अकोदिया रेलवे स्टेशन के पास दर्दनाक.. <<     KHABAR : पीएम आवास का सपना लेकर दुनिया छोड़ गए.. <<     छतरपुर में 'जल गंगा संवर्धन अभियान',राजनगर की.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ पुलिस ने तीन आदतन अपराधियों पर की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच का कैंट थाना क्षेत्र और सुबह का वक्त,.. <<     KHABAR : राजनगर में बावड़ी उत्सव का आयोजन, श्रमदान.. <<     दतिया पुलिस का बड़ा धमाका,11 महीने पुराने अंधे.. <<     KHABAR : उफनती नदी में जिंदगी दांव पर, स्कूल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सेवा कार्यों से हुई स्थापना दिवस पखवाड़े.. <<     खरगोन के सुरपाला में पक्की सड़क की मांग,.. <<     VIDEO NEWS: नामकरण के प्रस्ताव पर भाजपा में असहमति,.. <<     BIG NEWS : नामकरण प्रस्ताव पर नगर पालिका में सियासी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 19, 2023, 1:00 pm
KHABAR : विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत सात विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, पोल्ड ईवीएम मशीनें सुरक्षित पहुंचाई स्ट्रांग रुम, पढ़े खबर 

Share On:-

सतना। विधानसभा निर्वाचन 2023 में सतना और मैहर जिले की सभी सात विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन के लिए 17 नवंबर को शाम 6 बजे तक हुए मतदान के उपरांत मतदान दलों की वापसी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक-1 सतना में हुई। मतदान दलों की वापसी का क्रम देर रात्रि तक जारी रहा। चित्रकूट, रैगांव सतना और नागौद विधानसभा के मतदान दलों ने स्कूल के सामने से प्रवेश कर और मैहर, अमरपाटन तथा रामपुर बघेलान विधानसभा के मतदान दलों ने विद्यालय के पिछले गेट से प्रवेश कर विधानसभावार पंडालों में काउंटर पर ईवीएम मशीन और मतदान सामग्री वापस जमा कराई। मतदान दलों की वापसी के दौरान शील्ड ईवीएम और वीवीपैट को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम के साथ मतगणना स्थल पर बनाए गए विधानसभावार स्ट्रांग रूम में लाकर पुख्ता सुरक्षा प्रबंधों के बीच स्ट्रांग रूम में रखा गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा, भारत निर्वाचन आयोग की प्रेक्षक डॉ एम हरि जवाहरलाल, अंजना एम, मानवेंद्र सिंह, रोहित जामवाल और अभ्यर्थियों तथा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में रिटर्निंग ऑफिसर्स ने स्ट्रांग रूम को सील कराया। अब यह ईवीएम मशीनें मतगणना दिवस 3 दिसंबर को प्रातः 8 बजे स्ट्रांग रूम खोलकर मतगणना के लिए गणना कक्षों में पहुंचाई जाएंगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE