BREAKING NEWS
BIG NEWS : लोकतंत्र का महापर्व, शाम 06 बजे तक आठों.. <<     NEWS : अधिकारी ग्रीष्मकाल में पेयजल की नियमित.. <<     NEWS : 11 टन से अधिक अवैध खेर की लकड़ी जब्त, आईशर ट्रक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर में प्रशासनिक अमले व निर्वाचन में लगे.. <<     NEWS : नाकाबंदी के दौरान कार में परिवहन किया जा.. <<     NEWS : डॉ सेठिया की सीट बेल्ट बांधने की मुहिम ने.. <<     KHABAR : भारत निर्वाचन आयोग प्रेक्षक सिद्दीकी ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच के पटवा स्कूल के छात्रों ने मारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : गांव दूदरसी में 81 प्रतिशत हुआ मतदान,.. <<     BIG NEWS: गरोठ विधानसभा के बरडिया अमरा गांव पहुंची.. <<     BIG NEWS : एमपी की 8 लोकसभा सीटों में मंदसौर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन व पुलिस.. <<     KHABAR : शहर के सबसे अधिक सदस्यों वाले सरावगी व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन के तहत कुकड़ेश्वर में.. <<     BIG NEWS : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत निर्वाचन कार्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 2, 2023, 2:17 pm
BIG NEWS : कल होगी नीमच जिले की तीनों विधानसभा चुनाव की मतगणना, सुरक्षा व्यवस्था के तहत यातायात विभाग ने जारी किए निर्देश, जानिए शहर में कौनसे मार्ग पर आवागमन रहेगा प्रतिबंधित, पढ़े खबर    

Share On:-

नीमच। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर कल दिनांक 03 दिसम्बर 23 को मतगणना का दिन हैं। नीमच जिले की तीनों विधानसभा मनासा, नीमच और जावद की मतगणना नीमच शहर के पीजी कॉलेज में होगी। यातायात विभाग द्वारा मतगणना को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया हैं। जिसके तहत कल यातायात व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी-
1- मतगणना के दौरान मालखेडा फंटा, जैतपुरा फंटा से नीमच सिटी होकर शहर में आने वाले सभी कमर्शियल वाहन ट्रक, ट्रेक्टर, पिकअप, बस आदि वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। सिर्फ मोटर सायकल एवं कार का आवागमन ही संचालित हो सकेगा।
2- मतगणना में आने वाले आमजन अपने वाहन नीमच सिटी थाने के पास डाईट कॉलेज में पार्क कर सकेंगे साथ ही आमजन वहीं ठहर कर स्पीकर एवं एलईडी के माध्यम से मतगणना के रूझान जान पाएंगे।
3- भगवानपुरा चौराहे से मनासा तिराहा तक वन-वे होकर यातायात का आवागमन संचालित होगा।
4- डाक बंगले से नीमच सिटी की ओर आने वाले सभी कमर्शियल वाहन ट्रक, ट्रेक्टर, पिकअप आदि वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, जो कि भरभडिया फंटे होते हुए हाईवे पर जा सकेंगे।
5- सभी राजपत्रित अधिकारियों के वाहन पार्किंग हेतु पीजी कॉलेज मेन गेट बांई ओर पार्क की व्यवस्था रहेगी।
6- मतगणना में आने वाले स्टॉफ, मिडिया, प्रत्याशी, एजेंट के वाहन मनासा तिराहा से होते हुए पीजी कॉलेज के पीछे गेट से पीजी कॉलेज परिसर में पार्क कर सकेंगे।
7- जिन वाहन चालकों के पास गणना में जाने हेतु पास रहेंगे उन्ही स्टॉफ एजेंट, मिडिया, प्रत्याशी को कॉलेज परिसर में प्रवेश हेतु जाने दिया जाएगा। 
8- समस्त कॉलेज परिसर आमजन हेतु प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
9- जैतपुरा फंटा, मालखेडा फंटा से नीमच सिटी की ओर आने वाले यात्री वाहन बस आदि प्रतिबंधित रहेगें। जो भाटखेडा फंटा, भरभडिया फंटा, जावद फंटा से होकर शहर में प्रवेश कर सकेंगे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE