जयपुर। प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा देशवासियों तक लाभकारी योजनाओं को पहुंचाने का एक परिवर्तनकारी अभियान बनकर उभरी है। हमें योजनाओं का पूरा लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है, ताकि वंचित तबकों का सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण हो सके। यह बात राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने कही। वे राजधानी में ब्यूरोक्रेसी के अधिकारियों से चर्चा के दौरान बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि हमें हर पात्र व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा से जोडना है। इसके लिए हमें मिलकर प्रतिबद्धता से कार्य करना होगा। प्रभावी मॉनिटरिंग कर प्रत्येक वंचित व्यक्ति को योजनाओं से जोड़कर उसके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाने होंगे। विकसित भारत संकल्प यात्रा में राजस्थान अग्रणी राज्य बनकर उभरे यह हमारी प्राथमिकता है।