खरगोन। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत शुक्रवार को खरगोन जिले के 196 श्रद्धालु पवित्र वैष्णो देवी धाम की यात्रा के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं को पुराने कलेक्टर परिसर से दो बसों के माध्यम से उत्साह और श्रद्धा के साथ विदा किया गया।
इस अवसर पर एसडीएम सत्येन्द्र बेरवा, डिप्टी कलेक्टर आशंका अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष छाया जोशी सहित प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, नगर पालिका कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने श्रद्धालुओं का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदाई दी।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने यात्रियों से आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल जाना, गले लगाकर शुभ यात्रा की मंगलकामनाएं दीं तथा उनकी सुखद, सुरक्षित और मंगलमय तीर्थ यात्रा की कामना की।
पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों एवं पात्र श्रद्धालुओं को निःशुल्क तीर्थ यात्रा का लाभ मिल रहा है, जिससे उनमें विशेष उत्साह दिखाई दिया।