BREAKING NEWS
VIDEO: #CM के दौरे से पहले #नीमच #कांग्रेस.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास की आस में जर्जर मकान.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, सीआरपीएफ.. <<     BIG NEWS : भीलवाड़ा के एनडीपीएस केस का इनामी आरोपी.. <<     KHABAR : दतिया में गणेश उत्सव की धूम, कलेक्टर.. <<     KHABAR : नन्हें उस्तादों का देसी जुगाड़, महंगे.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा,.. <<     BIG REPORT : इंदौर में गूंजी ‘छात्रों की आवाज’,.. <<     BIG NEWS : छात्रों की गूंज को हर जिले तक ले जाएगी.. <<     KHABAR : तीन दिन से लापता बैंक कर्मचारी राजू पाल का.. <<     KHABAR : भारत को जानो’ में गूंजे ज्ञान के जवाब,.. <<     KHABAR : 4 छात्रावास जर्जर, विद्यार्थियों को दूसरे.. <<     BIG NEWS : भगवान महाकाल के दरबार पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नीमच आने से.. <<     भक्त और भगवान की अनोखी पार्टनरशिप! बंजारा.. <<     BIG NEWS : इंदौर से नीमच तक गूंजी ‘छात्रों की गूंज’,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 3, 2026, 3:07 pm
KHABAR : बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी, बागेश्वर सरकार के सानिध्य में किए दिव्य दर्शन और यज्ञ-हवन, पढे़ भरत यादव की खबर 

Share On:-

छतरपुर। देश के प्रमुख उद्योगपति अनंत अंबानी आज छतरपुर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बागेश्वर धाम पहुंचे, जहां बागेश्वर सरकार ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान उन्हें धार्मिक परंपराओं के अनुसार अंग वस्त्र, मुद्गर और बलजीबी रुद्राक्ष की माला भेंट कर सम्मानित किया गया।

दर्शन के दौरान बागेश्वर सरकार ने उन्हें श्री बागेश्वर बालाजी भगवान, सन्यासी बाबा एवं प्रेतराज सरकार के दिव्य दर्शन कराए और उनकी महिमा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस आध्यात्मिक अवसर पर दोनों ने श्री बागेश्वर बालाजी भगवान की आरती में भाग लिया और देश, धर्म एवं जनकल्याण की मंगलकामनाएं कीं।

इसके बाद अनंत अंबानी और बागेश्वर सरकार यज्ञशाला पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन में आहुतियां अर्पित की गईं। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान अनंत अंबानी ने 11 कन्याओं का पूजन कर उन्हें दक्षिणा भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में काशी (वाराणसी) से पधारे विद्वान ब्राह्मणों का भी सम्मान किया गया, जिन्होंने वैदिक विधि-विधान से पूरे आयोजन को सम्पन्न कराया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE