BREAKING NEWS
VIDEO: #CM के दौरे से पहले #नीमच #कांग्रेस.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास की आस में जर्जर मकान.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, सीआरपीएफ.. <<     BIG NEWS : भीलवाड़ा के एनडीपीएस केस का इनामी आरोपी.. <<     KHABAR : दतिया में गणेश उत्सव की धूम, कलेक्टर.. <<     KHABAR : नन्हें उस्तादों का देसी जुगाड़, महंगे.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा,.. <<     BIG REPORT : इंदौर में गूंजी ‘छात्रों की आवाज’,.. <<     BIG NEWS : छात्रों की गूंज को हर जिले तक ले जाएगी.. <<     KHABAR : तीन दिन से लापता बैंक कर्मचारी राजू पाल का.. <<     KHABAR : भारत को जानो’ में गूंजे ज्ञान के जवाब,.. <<     KHABAR : 4 छात्रावास जर्जर, विद्यार्थियों को दूसरे.. <<     BIG NEWS : भगवान महाकाल के दरबार पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नीमच आने से.. <<     भक्त और भगवान की अनोखी पार्टनरशिप! बंजारा.. <<     BIG NEWS : इंदौर से नीमच तक गूंजी ‘छात्रों की गूंज’,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 3, 2026, 3:09 pm
NEWS : शिक्षा सेतु योजना, प्रतापगढ़ में 10वीं-12वीं में प्रवेश शुरू, स्ट्रीम 1 के लिए 31 अगस्त और स्ट्रीम 2 के लिए 31 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन, पढे़ खबर 

Share On:-

प्रतापगढ़। निदेशालय महिला अधिकारिता विभाग, राजस्थान, जयपुर द्वारा शिक्षा सेतु योजना संचालित की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य महिला शिक्षा को प्रोत्साहित करना, निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराना तथा शिक्षा से वंचित, स्कूल छोड़ चुकी या किसी कारणवश औपचारिक शिक्षा से दूर रह गई महिलाओं एवं बालिकाओं को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है।


महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक नेहा माथुर ने बताया- इस योजना के अंतर्गत विभाग राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं का कक्षा 10वीं एवं 12वीं में निशुल्क पंजीयन कराता है। इस प्रणाली में वर्ष में दो बार परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं और कक्षा उत्तीर्ण करने के लिए अभ्यर्थियों को पांस सालों वर्षों मेंल 9 अवसर प्रदान किए जाते हैं।


सहायक निदेशक ने यह भी बताया कि शिक्षा सेतु योजना के अंतर्गत 45 वर्ष तक की महिलाएं राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के पोर्टल पर ई-मित्र के माध्यम से अथवा स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।


स्ट्रीम 2 के लिए 31 जुलाई तक आवेदन
वर्ष 2026 के लिए स्ट्रीम-2 में प्रवेश/पंजीयन की तिथियां निर्धारित की गई हैं। बिना विलंब शुल्क के आवेदन 10 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक किए जा सकते हैं। 250 रुपए विलंब शुल्क के साथ 1 अगस्त 2026 से 10 अगस्त 2026 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।


स्ट्रीम 1 के लिए 31 अगस्त तक आवेदन
इसी प्रकार, स्ट्रीम-1 में प्रवेश/पंजीयन की अंतिम तिथि बिना विलंब शुल्क के 31 अगस्त 2026 है। 1 सितम्बर 2026 से 15 सितम्बर 2026 तक 250 रुपये विलंब शुल्क के साथ, 16 सितम्बर 2026 से 30 सितम्बर 2026 तक 350 रुपये विलंब शुल्क के साथ, तथा 1 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन किए जा सकते हैं।


महिलाओं एवं बालिकाओं से आग्रह किया गया है कि वे शिक्षा सेतु योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय पर आवेदन करें। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक निदेशक, महिला अधिकारिता विभाग, बगवास में संपर्क किया जा सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE