BREAKING NEWS
VIDEO: #CM के दौरे से पहले #नीमच #कांग्रेस.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास की आस में जर्जर मकान.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, सीआरपीएफ.. <<     BIG NEWS : भीलवाड़ा के एनडीपीएस केस का इनामी आरोपी.. <<     KHABAR : दतिया में गणेश उत्सव की धूम, कलेक्टर.. <<     KHABAR : नन्हें उस्तादों का देसी जुगाड़, महंगे.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा,.. <<     BIG REPORT : इंदौर में गूंजी ‘छात्रों की आवाज’,.. <<     BIG NEWS : छात्रों की गूंज को हर जिले तक ले जाएगी.. <<     KHABAR : तीन दिन से लापता बैंक कर्मचारी राजू पाल का.. <<     KHABAR : भारत को जानो’ में गूंजे ज्ञान के जवाब,.. <<     KHABAR : 4 छात्रावास जर्जर, विद्यार्थियों को दूसरे.. <<     BIG NEWS : भगवान महाकाल के दरबार पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नीमच आने से.. <<     भक्त और भगवान की अनोखी पार्टनरशिप! बंजारा.. <<     BIG NEWS : इंदौर से नीमच तक गूंजी ‘छात्रों की गूंज’,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 3, 2026, 2:38 pm
KHABAR : ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी के लिए 33 केंद्र निर्धारित, कलेक्टर ने अधिकारियों को किसानों की सुविधा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, पढे़ खबर

Share On:-

हरदा। जिले में विपणन वर्ष 2026-27 के लिए ग्रीष्मकालीन मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए कुल 33 उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए हैं। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने शुक्रवार को उपार्जन कार्य से जुड़े अधिकारियों की बैठक ली और निर्देश दिए कि किसानों को मूंग बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्होंने सभी केंद्रों पर उपयुक्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।


जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा जारी सूची के अनुसार, हरदा तहसील में 6, हंडिया में 3, सिराली में 5, रहटगांव में 5, टिमरनी में 9 और खिरकिया में 5 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं।


डीडीए प्रकाश ठाकुर से मिली जानकारी के अनुसार, हरदा तहसील के मसनगांव में सेवा सहकारी समिति मर्यादित मसनगांव द्वारा एमपी वेयरहाउसिंग के वेयरहाउस पर मूंग उपार्जन किया जाएगा। सुल्तानपुर में सेवा सहकारी समिति मर्यादित बालागांव द्वारा लक्ष्मी वेयरहाउस तथा आदिम जाति सहकारी समिति मर्यादित मोहनपुर, मगरधा द्वारा प्रेमसुधा वेयरहाउस पर खरीदी होगी।


इसी प्रकार, अबगांवखुर्द में सेवा सहकारी समिति अबगांवखुर्द द्वारा शिव शक्ति वेयरहाउस, कोटल्याखेड़ी में विपणन सेवा सहकारी समिति हरदा द्वारा ग्रेसिया वेयरहाउसिंग कार्पाेरेशन और उड़ा में सेवा सहकारी समिति रूपीपरेटिया द्वारा जयप्रकाश वेयरहाउस में मूंग का उपार्जन किया जाएगा।


इन वेयरहाउस पर होगा उपार्जन का काम
हंडिया तहसील के ग्राम खेड़ा में सेवा सहकारी समिति खेड़ा द्वारा वेयरहाउसिंग कार्पाेरेशन के वेयरहाउस, सोनतलाई में सेवा सहकारी समिति सोनतलाई बिछोलामाल द्वारा वेयरहाउसिंग कार्पाेरेशन के वेयरहाउस और पीपलघटा में सेवा सहकारी समिति पीपलघटा द्वारा वेयरहाउसिंग कार्पाेरेशन के वेयरहाउस में मूंग उपार्जन का कार्य होगा।


सिराली तहसील के दीपगांवकला में सेवा सहकारी समिति दीपगांवकला, सोमगांवकला में सेवा सहकारी समिति सोमगांव कला, जूनापानी में सेवा सहकारी समिति जूनापानी व कृषि उपज मंडी सिराली द्वारा वेयरहाउसिंग कार्पाेरेशन के वेयरहाउस में खरीदी की जाएगी। रहटाकला में सेवा सहकारी समिति रहटाकला द्वारा एसआर. वेयरहाउस और पिपल्या में सेवा सहकारी समिति पिपल्या मकड़ाई द्वारा वेयरहाउसिंग कार्पाेरेशन के वेयरहाउस में उपार्जन कार्य होगा।


रहटगांव तहसील के टेमागांव में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति टेमागांव द्वारा विद्या वेयरहाउस, सोडलपुर में सेवा सहकारी समिति सोडलपुर द्वारा कृष्णा एग्रो पार्क, आलमपुर में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति आलमपुर द्वारा मां दुलारी वेयरहाउस में खरीदी होगी। दूधकच्छ कला में आदिम जाति सहकारी समिति रहटगांव द्वारा सार्थक वेयरहाउस तथा टेमागांव में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति राजाबरारी द्वारा समग्र वेयरहाउस में उपार्जन कार्य किया जाएगा।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE